पटना: पिता लड़ रहे कैंसर से जंग, बेटे को अमेरिका के विश्वविद्यालय से मिली 2 करोड़ की स्कॉलरशिप

The post पटना: पिता लड़ रहे कैंसर से जंग, बेटे को अमेरिका के विश्वविद्यालय से मिली 2 करोड़ की स्कॉलरशिप appeared first on Samastipur News.

 

बिहारी मेेधा का एक बार फिर से डंका बजा है. राजधानी पटना के एक छात्र ने एक बार फिर से ये उपलब्धि हासिल की है. पटना के 18 वर्षीय हाई स्कूल छात्र अभिनव खन्ना ने अमेरिका के क्लीवलैंड स्थित प्रतिष्ठित केस वेस्टर्न रिज़र्व यूनिवर्सिटी से 2 करोड़ की छात्रवृत्ति हासिल की है. पटना के राजेंद्र नगर के निवासी अभिनव खन्ना को ये खुशी उस समय मिली जब वो एक तरफ जहां कॉलेजों में आवेदन कर रहे थे तो वहीं दूसरी ओर उनके पिता डोलन खन्ना को कैंसर हो गया था, ऐसी असाधारण परिस्थितियों के बीच अभिनव ने केस वेस्टर्न से 2 करोड़ की छात्रवृत्ति प्राप्त की.

अमेरिका के सर्वश्रेष्ट्र अनुसंधान विश्वविद्यालयों में शुमार

केस वेस्टर्न रिज़र्व विश्वविद्यालय का नाम अमेरिका के सर्वश्रेष्ट्र अनुसंधान विश्वविद्यालयों में शुमार है. अभिनव खन्ना ने अंतर्राष्ट्रीय संगठन डेक्सटेरिटी ग्लोबल की मदद से यह उपलब्धि हासिल की है. डेक्सटेरिटी ग्लोबल शिक्षा और नेतृत्व के क्षेत्र में काम करने वाली अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित संगठन है.

केस वेस्टर्न रिजर्व यूनिवर्सिटी क्या है
केस वेस्टर्न ओहियो के क्लीवलैंड में स्थित एक शोध विश्वविद्यालय है जिसकी स्थापना वर्ष 1826 में हुई थी. इस विश्वविद्यालय का नाम लगातार संयुक्त राज्य अमेरिका के अग्रणी अनुसंधान विश्वविद्यालयों के बीच रहा है. विश्वविद्यालय अब तक 17 नोबेल पुरस्कार विजेता बनाने के लिए प्रसिद्ध है.

छात्रवृत्ति कैसे मिलेगी

अभिनव को केस वेस्टर्न रिज़र्व यूनिवर्सिटी के डीन ऑफ अंडरग्रेजुएट एडमिशन रॉबर्ट मैककुल्फ ने प्रवेश पत्र भेजा है. अपने पत्र में डीन ने लिखा, “बधाई हो! केस वेस्टर्न रिज़र्व यूनिवर्सिटी बोर्ड ऑफ़ ट्रस्टीज़ और राष्ट्रपति बारबरा आर स्नाइडर की ओर से, आपको यह सूचित करने का मेरा सम्मान है कि हम आपको इस विश्वविद्यालय में दाखिल करते हैं. देश के प्रमुख विश्वविद्यालयों में से एक में शामिल होने का यह निमंत्रण आपकी मजबूत शैक्षणिक और व्यक्तिगत उपलब्धियों को दर्शाता है. उन्होंने आगे लिखा प्रवेश समिति को विश्वास है कि आप इस तरह के छात्र हैं जो केस वेस्टर्न रिज़र्व के सीखने के माहौल में उत्कृष्टता प्राप्त करेंगे. अभिनव ने केस वेस्टर्न यूनिवर्सिटी से प्रतिष्ठित डेविस स्कॉलरशिप और सीडब्ल्यूआरयू ग्रांट प्राप्त किया है. 2 करोड़ रुपये की उनकी छात्रवृत्तिकेस वेस्टर्न में उनकी स्नातक की डिग्री के दौरान चार वर्षों के लिए अन्य खर्चों के साथ उनकी पूरी ट्यूशन को कवर करेगी.

The post पटना: पिता लड़ रहे कैंसर से जंग, बेटे को अमेरिका के विश्वविद्यालय से मिली 2 करोड़ की स्कॉलरशिप appeared first on Samastipur News.



from Samastipur News
via

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

IF YOU HAVE ANY DOUBT PLEASE LET ME KNOW