समस्तीपुर : कोहरे के कारण 31 जनवरी तक कई ट्रेन रद्द, रेल मंडल को 26 करोड़ से अधिक का नुकसान.

The post समस्तीपुर : कोहरे के कारण 31 जनवरी तक कई ट्रेन रद्द, रेल मंडल को 26 करोड़ से अधिक का नुकसान. appeared first on Samastipur News.

कोरोना महामारी के कारण देश भर में लागू हुए लॉकडाउन के कारण रेलवे पहले से ही नुकसान में है। धीरे-धीरे ट्रेनों ने रफ्तार पकड़नी शुरू की थी, लेकिन कोहरे ने उस पर ब्रेक लगा दिया है। कोहरे के कारण समस्तीपुर रेल मंडल को लगभग 26 करोड़ करोड़ का नुकसान हुआ है। रेल मंडल के डीसीएम प्रसन्न कुमार ने उक्त जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि कोहरे के कारण रेलमंडल के वैशाली, स्वतंत्रता सेनानी, सत्पक्रांति, सत्याग्रह, शहीद, हमसफर स्पेशल सहित कई प्रमुख स्पेशल ट्रेनों को निर्धारित तिथियों तक के लिये रद्द करना पड़ा है। ट्रेनों के रद्द होने से अन्य ट्रेनों में वेटिंग यात्रियों की लिस्ट लंबी होती जा रही है, वहीं समस्तीपुर रेल मंडल को प्रतिदिन लाखों रुपये नुकसान उठाना पड़ रहा है।

बता दें कि हर साल कोहरे की वजह से रेलवे को कई हजार करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ता है। यह नुकसान ट्रेनों की सुस्‍त रफ्तार की वजह से संचालन पर होने वाले असर के कारण होता है। चालकों को कोहरे के दौरान ट्रैक और सिग्‍नल देखने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसकी वजह से 80 से 100 की रफ्तार से चलने वाली ट्रेनें 10 से 20 की स्‍पीड में रेंगने लगती हैं। नतीजतन, ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ता है।

एक दिन में दस-दस लाख की हो रही क्षति : रेल मंडल में वैशाली सुपरफास्ट, स्वतंत्रता सेनानी, सप्तक्रांति सहित कई प्रमुख स्पेशल ट्रेनों को निर्धारित तिथि के लिये रद्द किया गया है, इससे दस-दस लाख की क्षति प्रतिदिन हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या-02561 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस स्पेशल को 31 जनवरी तक सात दिन के लिये रद्द किया गया है। इससे लगभग 70 लाख से अधिक की क्षति हुई है। यूं कहें तो दस लाख रुपये प्रतिदिन के हिसाब से रेलवे को क्षति हो रही है।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या-02553 भी छह दिन के लिये रद्द किया गया है। इससे लगभग 65 लाख से अधिक की क्षति हुई है। वैशाली में प्रतिदिन रेलवे को लगभग पौने ग्यारह लाख से अधिक की क्षति हो रही है। ट्रेन संख्या-2557 सप्तक्रांति स्पेशल ट्रेन को भी सात दिन रद्द किया गया है। इस ट्रेन में भी प्रतिदिन लगभग दस लाख रुपए के हिसाब से 70 लाख रुपये की क्षति रेलवे को हुई है। वहीं ट्रेन संख्या-05273 सत्याग्रह एक्सप्रेस को भी सात दिन रद्द किया गया है। इससे रेलवे को लगभग 63 लाख रुपये की क्षति हुई है।

अवध-असम से 13 करोड़ की क्षति : रेल मंडल में कई ट्रेनें ऐसी हैं, जिसे लंबे समय तक के लिये रद्द किया गया है। इसमें ट्रेन संख्या-05910 अवध-असम एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन को लगातार 46 दिनों के लिये रद्द किया गया है। जिसके कारण छह करोड़ 21 लाख रुपए से अधिक की क्षति हुई है। वहीं ट्रेन संख्या-05909 अवध-असम स्पेशल को भी लगातार 49 दिनों के लिये रद्द किया गया है, जिससे लगभग साढ़े सात करोड़ रुपये की क्षति हुई है।

ट्रेन संख्या-02569 हमसफर क्लोन स्पेशल को भी 14 दिनों के लिये रद्द किया गया है। जिसके कारण लगभग ढाई करोड़ राजस्व की क्षति हुई है। ट्रेन संख्या-04005 लिच्छवी स्पेशल को भी लगातार 46 दिनों के लिये रद्द किया गया है, इससे लगभग साढ़े चार करोड़ की क्षति हुई है। ट्रेन संख्या 04673 शहीद एक्सप्रेस को भी 26 दिनों के लिये रद्द किया गया है, इससे भी समस्तीपुर रेल को लगभग ढाई करोड़ से अधिक की क्षति हुई है।

The post समस्तीपुर : कोहरे के कारण 31 जनवरी तक कई ट्रेन रद्द, रेल मंडल को 26 करोड़ से अधिक का नुकसान. appeared first on Samastipur News.



from Samastipur News
via

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

IF YOU HAVE ANY DOUBT PLEASE LET ME KNOW