The post नाइट कर्फ्यू तोड़ने के चक्कर में मुंबई पुलिस के हत्थे चढ़े सुरेश रैना और गुरु रंधावा, 34 लोगों के खिलाफ केस दर्ज appeared first on Samastipur News.
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना को मुंबई एयरपोर्ट के पास कोरोना के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन के मामले हिरासत में लिया गया, हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस ने मुंबई के एक क्लब में छापा मारा जहां कोरोना के उल्लंघन के आरोप में रैना, सिंगर गुरु रंघावा सहित 34 लोगों को हिरासत में लिया। साहर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोविड नियमों के उल्लंघन के मामले में हिरासत में लिए गए लोगों में रैना और रंघावा भी शामिल हैं, हालांकि आरोपियों को बाद में बेल पर रिहा कर दिया गया।
मुंबई पुलिस ने बताया कि रैना सहित 34 आरोपियों को आईपीसी की धारा 188, 269 के तहत और महामारी एक्ट के तहत हिरासत में लिया गया। इन लोगों की गिरफ्तारी ड्रैगन फ्लाई पब से हुई जहां कोरोना के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया गया। गौरतलब है कि सोमवार को महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना का प्रभाव रोकने के लिए रात को कर्फ्यू लगाने का फैसला किया था। नए साल को देखते हुए राज्य सरकार ने मुंबई में 22 दिसंबर से 5 जनवरी तक कई प्रतिबंध लगाए हैं।
क्रिकेट को लेकर रैना की बात करें तो सोमवार को ही उत्तर प्रदेश ने सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट के लिए 26 सदस्यीय संभावितों की लिस्ट जारी की है, जिसमें रैना का नाम भी शामिल है। रैना ने इसी साल 15 अगस्त को महेंद्र सिंह धोनी के इंटरनैशनल क्रिकेट से अलविदा कहने के कुछ देर बाद ही खुद भी इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। रैना इसके बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की ओर से खेलने के लिए दुबई रवाना हुए थे, लेकिन आईपीएल के आगाज से पहले ही निजी कारणों से स्वदेश लौट आए थे।
The post नाइट कर्फ्यू तोड़ने के चक्कर में मुंबई पुलिस के हत्थे चढ़े सुरेश रैना और गुरु रंधावा, 34 लोगों के खिलाफ केस दर्ज appeared first on Samastipur News.
from Samastipur News
via
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
IF YOU HAVE ANY DOUBT PLEASE LET ME KNOW