Arrested : समस्तीपुर में दो पिस्टल, 7 खोखा व दो बाइक सहित बदमाश गिरफ़्तार.

The post Arrested : समस्तीपुर में दो पिस्टल, 7 खोखा व दो बाइक सहित बदमाश गिरफ़्तार. appeared first on Samastipur News.

समस्तीपुर जिले मोहिउद्दीननगर पुलिस ने शुक्रवार देर रात छापेमारी कर दो पिस्टल, 7 खोखा व दो बाइक सहित बदमाश को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाश की पहचान महमद्दीपुर चकला निवासी विशेश्वर राय के पुत्र विवेक कुमार के रूप में की गयी है।

थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि उक्त बदमाश विद्यापतिनगर में अपने साथियों के साथ किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था। जिसकी भनक पुलिस को मिली। जैसे ही विद्यापतिनगर पुलिस सक्रिय हुई सभी बदमाश वहां से भाग निकले। लेकिन पुलिस की निशानदेही व मोबाइल लोकेशन पर मोहिउद्दीननगर पुलिस ने रात में ही छापेमारी कर उक्त बदमाश को उसके घर से गिऱफ्तार कर लिया। उसके पास से दो पिस्टल, 7 खोखा व दो बाइक भी बरामद की गई है।

डीएसपी विजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार विवेक का क्षेत्र की कई घटना में संलिप्तता सामने आ रही है। जिसकी गहन जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मामला स्पष्ट होगा। वैसे बदमाश को साथ लेकर पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है।

The post Arrested : समस्तीपुर में दो पिस्टल, 7 खोखा व दो बाइक सहित बदमाश गिरफ़्तार. appeared first on Samastipur News.



from Samastipur News
via

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

IF YOU HAVE ANY DOUBT PLEASE LET ME KNOW