Bihar Live News: दरभंगा 5 करोड़ सोना लूटकांड के मुख्य आरोपी मनीष सहनी ने किया सरेंडर

The post Bihar Live News: दरभंगा 5 करोड़ सोना लूटकांड के मुख्य आरोपी मनीष सहनी ने किया सरेंडर appeared first on Samastipur Today.

 

बिहार के दरभंगा में हुए पांच करोड़ सोना लूट मामले में पुलिस को अहम कामयाबी मिली है. इस लूट कांड के मुख्य आरोपी मनीष सहनी ने पुलिसिया दबाव के कारण हाजीपुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. मनीष सहनी के सरेंडर करने के बाद अब पुलिस उसे रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है. जानकारी के मुताबिक लूट कांड को लेकर मनीष 4 दिसंबर को दरभंगा पहुंचा था इसके बाद 9 दिसंबर को लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया गया था.

दरभंगा के एसएसपी के मुताबिक पुलिस के पास इस लूट कांड में मनीष सहनी के खिलाफ काफी अहम सबूत मिले हैं. पुलिस द्वारा इस मामले में अब तक 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अपराधियों ने भी बताया था कि लूट का सोना मनीष सहनी वैशाली लेकर भागा था.

इस मामले में दरभंगा के एसएसपी बाबूराम ने बताया है कि पुलिस जल्द ही लूटे गए सोने को भी बरामद करेगी.मालूम हो कि बिहार में हुई इस गोल्ड लूट की घटना के बाद पुलिस कई जिलों में लगातार छापेमारी कर रही है लेकिन अभी तक पुलिस 1 ग्राम सोना बरामद करने में असफल रही है

The post Bihar Live News: दरभंगा 5 करोड़ सोना लूटकांड के मुख्य आरोपी मनीष सहनी ने किया सरेंडर appeared first on Samastipur Today.



from Samastipur Today
via

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

IF YOU HAVE ANY DOUBT PLEASE LET ME KNOW