समस्तीपुर में भारी मात्रा में शराब बरामद, चकमेहसी पुलिस ने दो शराब तस्कर को किया गिरफ्तार.

The post समस्तीपुर में भारी मात्रा में शराब बरामद, चकमेहसी पुलिस ने दो शराब तस्कर को किया गिरफ्तार. appeared first on Samastipur News.

समस्तीपुर पुलिस ने डीएसपी प्रीतिश कुमार के नेतृत्व में चकमेहसी थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस को बहुत बड़ी सफलता मिली है।

जानकारी के अनुसार सीमावर्ती मुजफ्फरपुर जिला के सखोड़ा चौक से एक ट्रक शराब जब्त की गई। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने थाना क्षेत्र के सहुरी गांव से एक पिकअप अंग्रेजी शराब और एक डिस्कवर बाइक भी जब्त की। साथ ही पूसा थाना क्षेत्र के देवपार गांव के शंभू राय के पुत्र राजीव कुमार एवं महेश्वर राय के पुत्र राकेश कुमार को गिरफ्तार किया।

इस संबंध में थानाध्यक्ष खुशबुद्दीन ने बताया कि पुलिस अधीक्षक विकास बर्मन के विशेष निर्देश पर जिले में शराब धंधेबाजों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। 266 कार्टन अंग्रेजी शराब जब्त करते हुए अन्य धंधेबाजों के ठिकानों पर लगातार छापेमारी जारी है। उत्पाद अधिनियम के तहत अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। इधर, लगातार चल रही छापेमारी से शराब धंधेबाजों में हड़कंप मच गया है। छापेमारी में सक्रिय सहयोग करने वालों में एसआइ विनोद प्रसाद शर्मा, रविकांत सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

वहीं दूसरी ओर कल्याणपुर थानाध्यक्ष ब्रज किशोर सिंह के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान अंग्रेजी शराब, बाइक, आइटेन कार और धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है। कार में कल्याणपुर चौक पर शराब धंधेबाज लदौड़ा गांव के नितिन कुमार और छोटू कुमार की कार से 10 कार्टन अंग्रेजी शराब मिली। वहीं मालीपुर के विक्की कुमार की बाइक से 6 कार्टन अंग्रेजी शराब जब्त की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि छापेमारी में सक्रिय सहयोग करने वालों में एएसआइ रामाधार सिंह, परशुराम झा, प्रमोद झा, एसआइ टूनानंद सिंह सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

The post समस्तीपुर में भारी मात्रा में शराब बरामद, चकमेहसी पुलिस ने दो शराब तस्कर को किया गिरफ्तार. appeared first on Samastipur News.



from Samastipur News
via

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

IF YOU HAVE ANY DOUBT PLEASE LET ME KNOW