The post समस्तीपुर में दबंगो ने एक परिवार को दी जान से मारने की धमकी, पीड़ित ने न्याय की लगायी गुहार. appeared first on Samastipur News.
समस्तीपुर में दबंगों द्वारा एक गरीब परिवार को जबरन घर खाली करने को लेकर जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पीड़ित परिवार ने न्याय के लिए समस्तीपुर प्रखंड के सीओ से गुहार लगायी है। जानकारी के अनुसार केवस निजामत पंचायत में मो0 इस्लाम वर्षों से रह रहे हैं। उनके पूर्वज को सरकार से घर बनाने के लिए 2 डिसमिल ज़मीन का वासगीत का पर्चा मिला हुआ है, जिस पर आज तक कब्ज़ा नहीं मिला। जबकि ज़मीन उनके नाम से दाखिल ख़ारिज भी हो चूका और वे उसका लगान भी दे रहे हैं। इस वजह से उन्हें सड़क किनारे सरकारी ज़मीन में झोपडी बनाकर गुजर वसर करना पड़ रहा है।

बताया गया है कि गांव के कुछ दबंग लोगों ने उस ज़मीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए समस्तीपुर प्रखंड के सीओ के यहाँ आवेदन दिया और उसके बाद उक्त सरकारी ज़मीन को खाली करने के लिए पीड़ित परिवार पर दबाब बना रहे हैं, साथ ही पुरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसको लेकर मो. इस्लाम ने प्रखंड के सीओ से न्याय की गुहार लगायी है।
उसने अपने आवेदन में कहा है कि जब तक हमें अपने ज़मीन पर कब्ज़ा नहीं मिल जाता है तबतक उनके परिवार को उस अतिक्रमित भूमि पर रहने दिया जाय। इस आवेदन के अलोक में सीओ धर्मेंद्र पंडित ने आदेश दिया कि जब तक मामला
न्यायालय में है और इनकी जमीन इस पर कुछ लोग अवैध कब्जा जमाए हुए हैं पर कब्ज़ा नहीं मिल जाता तब तक सरकारी भूमि बने हुए घर को खाली नहीं कराया जाय। अगर कोई इनके साथ जोर जबरदस्ती करता है अगर कोई उसे परेशान करता है तो हम उस पर सख्त कानूनी करवाई करेंगे।
The post समस्तीपुर में दबंगो ने एक परिवार को दी जान से मारने की धमकी, पीड़ित ने न्याय की लगायी गुहार. appeared first on Samastipur News.
from Samastipur News
via
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
IF YOU HAVE ANY DOUBT PLEASE LET ME KNOW