कार्रवाई : समस्तीपुर में शराबंदी को लेकर सख्त हुई पुलिस, तो पकड़ में आने लगे धंधेबाज.

The post कार्रवाई : समस्तीपुर में शराबंदी को लेकर सख्त हुई पुलिस, तो पकड़ में आने लगे धंधेबाज. appeared first on Samastipur News.

समस्तीपुर जिले में एसपी विकास बर्मन के निर्देश पर शराबबंदी को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत प्रतिदिन जिला पुलिस द्वारा शराब की खेप पकड़ी जा रही है। साथ ही अवैध शराब के धंधे में लिप्त लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। इसी क्रम में मुफस्सिल थाना की पुलिस ने क्षेत्र के सिघिया खुर्द गांव में एक बैगन के खेत से 4 कार्टन अंग्रेजी शराब को स्थानीय ग्रामीणों ने बरामद कर प्रशासन को सौंप दिया है।

बताया गया है कि जब किसान गेहूं का पटवन करने जा रहे थे, तो इसी बीच खेत में रखे शराब के कार्टन को देखा। इसकी सूचना तुरंत स्थानीय होमगार्ड के जवान को दी। होमगार्ड के द्वारा इसकी सूचना एसपी को दी गई। जहां से मुफस्सिल थाना ने पहुंचकर शराब को जब्त कर लिया।

स्थानीय लोगों का बताना है कि सिघिया खुर्द रतनपुरा आदि क्षेत्रों में नदी का ढाब एरिया रहने के कारण बड़े पैमाने पर शराब को रखकर चोरी-छिपे इसकी बिक्री की जाती है। लोगों का बताना है कि पुलिस की सूचना देने से पूर्व ही देखने गए कई युवक ने शराब के कई कार्टन को पहले ही गायब कर दिया।

पुलिस ने एक सौ कार्टन शराब बरामद की: सिघिया थाना क्षेत्र के पिपराघाट से गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर एक सौ कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि अंधेरे का लाभ उठाकर धंधेबाज गाड़ी सहित भाग निकला।

उन्होंने बताया कि इसके अलावे गश्ती के दौरान बलुआहा गांव के राजा कुमार मांझी को एक बाइक पर 62 बोतल शराब लेकर जाते हुए देखा गया। रोकने पर वह भागने लगा। डिक्की की तलाशी लेने पर शराब बरामद की गई। इस बाबत मामला दर्ज किया गया है।

शराब के साथ धधेबाज गिरफ्तार : खानपुर थाना क्षेत्र के ताल एघरा गांव में गुप्त सूचना के आधार पर खानपुर पुलिस ने देसी और अंग्रेजी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिल कुमार भारती ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि ताल एघरा गांव में शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना पर पहुंचकर गांव के ही नारायण सहनी के पुत्र ब्रह्मादेव सहनी को बाइक पर एक गैलन में 12 लीटर देसी एवं दो बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

The post कार्रवाई : समस्तीपुर में शराबंदी को लेकर सख्त हुई पुलिस, तो पकड़ में आने लगे धंधेबाज. appeared first on Samastipur News.



from Samastipur News
via

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

IF YOU HAVE ANY DOUBT PLEASE LET ME KNOW