The post जिस महिला की हत्या में सज़ा काट रहे थे दो लोग, उसे पुलिस ने डेढ़ साल बाद बच्चे समेत किया बरामद appeared first on Samastipur News.
बिहार की सारण पुलिस ने हत्या के जुर्म में सजा काट रहे दो लोगों की वजह बनी एक महिला की करतूत को उजागर करते हुए हत्या के मामले का पर्दाफाश कर दिया है. मढ़ौरा डीएसपी इंद्रजीत बैठा ने बताया कि वर्ष 2019 के मई माह में डेरनी थाने के ककरहट गांव से एक महिला अपने पुत्र के साथ गायब हो गई थी. घटना के दो दिनों बाद भेल्दी थाने के हकमा डाबरा नदी के किनारे पुलिस ने एक महिला के शव को बरामद किया था जिसकी शिनाख्त नहीं होने पर चौकीदार के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली थी.
अगले दिन अखबार में खबर छपने के बाद परिजन भेल्दी थाने पर पहुंचे जहां शव की पहचान गायब महिला के पिता परसा थाने के बाजितपुर गांव निवासी विजय सिंह ने अपनी पुत्री स्वीटी देवी के रूप में की. पहचान होने के बाद विजय सिंह द्वारा स्वीटी के पांच ससुराल वाले को नामजद अभियुक्त बनाया था, जिसमें पुलिस ने एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. काफी जांच पड़ताल के बाद पुलिस को जब शक हुआ तब तकनीकी साक्ष्य के आधार पर मुजफ्फरपुर से महिला को उसके बच्चे समेत पकड़ कर व्यवहार न्यायालय में सुपुर्द किया गया.
क्या है मामला
परसा थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव निवासी विजय सिंह की पुत्री स्वीटी देवी की शादी डेरनी थाना क्षेत्र के ककरहट गांव के मनबोध कुमार से वर्ष 2008 में शादी हुई थी जिससे दोनों के दो पुत्र थे. शादी के बाद मनबोध की दिमागी हालत ठीक नहीं रह रही थी. 15 मई 2019 को स्वीटी 7 वर्षीय अपने छोटे पुत्र पवन को टैंपू में बैठाकर अपने ससुराल से निकल गई जिसके बाद ससुराल वालों ने घर से जाने की सूचना उसके पिता विजय सिंह को दी देर शाम तक अपने मायके नहीं पहुंची तब परिजन चिंतित होकर खोजबीन में जुट गए.
दो दिन बाद इलाके में मिली थी एक लाश
इस घटना के दो दिनों बाद 17 मई को भेल्दी के हकमा के समीप डबरा नदी से भेल्दी पुलिस ने एक महिला के शव को बरामद किया. अगले दिन अखबार में खबर छपने के बाद विजय सिंह अपने परिजनों के साथ थाना पहुंचे जहां उन्होंने शव को देख अपनी पुत्री के रूप में की. इस मामले में विजय सिंह द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज करा ससुराल के पांच लोगों को अभियुक्त बनाया गया था. कांड के अनुसंधानकर्ता शिवनाथ राम द्वारा कार्रवाई करते हुए दो लोगों को इस मामले में जेल भेज दिया गया था. पुलिस की जांच जब मढ़ौरा डीएसपी इंद्रजीत बैठा के पास पहुंची तब उन्होंने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए पहले इस बात का पता लगाना चाहा कि आखिर महिला के साथ गायब बच्चे कहां है? जांच के दौरान डीएसपी के आदेश पर अनुसंधान कर रहे अधिकारी को बदलकर भेल्दी थानाध्यक्ष विकास कुमार को अनुसंधानक बनाया गया. इस दौरान काफी जांच पड़ताल के बाद पता चला कि महिला घर से निकलने के बाद सीधे मुम्बई अपने छोटे पुत्र के साथ चली गई, जहां से वो मुज़फ़्फ़रपुर पवन एक्सप्रेस से आई थी. इस बीच पुलिस को भनक लगी और उसे बरामद किया गया.
हत्या के जुर्म में दो लोग काट रहे थे सज़ा
जिस महिला की हत्या के जुर्म में एक महिला समेत दो लोग जेल की सज़ा काट रहे थे, अब उसी महिला को सकुशल बरामद कर मढ़ौरा डीएसपी ने पब्लिक में एक अलग छाप छोड़ी है. एक तरफ जहां लोगो मे ऐसी धारणा है कि वरीय अधिकारी ऑफिस में ही बैठकर केस की लीपापोती करते हैं, इसके विपरीत डीएसपी ने खुद कमान संभाल हत्या के केस को एक अलग दिशा देकर अलग विश्वास बनाया है. कांड का खुलासा कर जेल की सज़ा काट रहे लोगों को रिहा करने के साथ ही बरी कर दिया गया है.
The post जिस महिला की हत्या में सज़ा काट रहे थे दो लोग, उसे पुलिस ने डेढ़ साल बाद बच्चे समेत किया बरामद appeared first on Samastipur News.
from Samastipur News
via
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
IF YOU HAVE ANY DOUBT PLEASE LET ME KNOW