The post समस्तीपुर : मोरवा में पंचायत समिति की बैठक में उन्तीस करोड़ से अधिक की योजना को मिली स्वीकृति. appeared first on Samastipur News.
समस्तीपुर, 25 दिसंबर ’20 | संवाददाता
मोरवा प्रखंड स्थित पंचायत समिति भवन में प्रमुख स्मिता शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को पंचायत समिति की बैठक हुई। इसमें छह सौ से अधिक मनरेगा योजनाओं के लिए उन्तीस करोड़ से अधिक की स्वीकृति दी गई। इससे पूर्व बीडीओ अजय कुमार दास ने बैठक की कार्य योजना पटल पर रखी।

पीओ राजेश कुमार के द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों से मनरेगा योजना के तहत विभिन्न प्रकार की योजनाओं का प्रस्ताव रखा गया। मनरेगा पदाधिकारी ने विभिन्न पंचायतों में बची हुई योजनाओं को भी तीन दिनों के अंदर मुखिया एवं अन्य प्रतिनिधियों से कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया। ररियाही पंचायत के मुखिया ने पैक्स द्वारा किसानों की धान नहीं खरीदे जाने की शिकायत की। बीएओ सहकारिता विभाग का मामला बताते हुए खुद इसे देखने का आश्वासन दिया।
वनवीरा पंचायत के मुखिया नारायण शर्मा एवं सत्येंद्र कुमार भगत ने आंगनवाड़ी केंद्र रहने के बावजूद निजी जगहों पर संचालन की शिकायत की। पंकज, अनिल कुमार सिंह ने केशो नारायणपुर पंचायत में आंगनवाड़ी सेविका की धांधली की शिकायत की। सीडीपीओ कुमारी सौम्या ने इस पर संज्ञान लेने का आश्वासन दिया।
सारंगपुर पूर्वी पंचायत के मुखिया मनोज कुमार पटेल में प्रधानमंत्री आवास योजना के कर्मियों के द्वारा पचास से अधिक गरीब लाभार्थियों के गलत खाता दे दिए जाने के कारण दलाली का राज स्थापित किए जाने के विरुद्ध जोरदार ढंग आवाज उठाई। जबकि लरुआ पंचायत समिति सदस्या ललिता देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास सहायकों द्वारा अधिकारियों के नाम पर बीस हजार रुपए खुलेआम वसूले जाने की शिकायत की।
बीडीओ ने लिखित शिकायत मिलते ही शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान डीपीआरओ सुमित कुमार चौधरी ने प्रतिनिधियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने की जानकारी दी। बीएओ जगदीश प्रसाद सिन्हा ने किसानों को गेहूं के बीज से लाभान्वित होने की जानकारी दी। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आदर्श कुमार ने कोरोना को लेकर गाइडलाइन के बारे में बताया।
प्रमुख स्मिता शर्मा ने अनुपस्थित बीसीओ, सीओ, बीईओ सहित अन्य पदाधिकारियों के विरुद्ध निदा प्रस्ताव लिया। बैठक में उप प्रमुख रेखा देवी, एमओ शैलेश कुमार, जेई भारतेन्दु विमल, मुखिया संघ अध्यक्ष बड़े लाल सहनी, संजीत कुमार, संतोष कुमार शर्मा, चंदेश्वर पासवान, रंभा कुमारी, कुमारी वंदना, अनिता कुमारी, विभा देवी, श्याम बाबू दादा वासुदेव सहनी, राज बब्बर सहनी, अरुणा देवी, हेमा देवी, शिव दयाल सहनी, प्रवीण कुमार आदि मौजूद थे।
The post समस्तीपुर : मोरवा में पंचायत समिति की बैठक में उन्तीस करोड़ से अधिक की योजना को मिली स्वीकृति. appeared first on Samastipur News.
from Samastipur News
via
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
IF YOU HAVE ANY DOUBT PLEASE LET ME KNOW