The post हार्डकोर नक्सली लखन यादव गिरफ्तार, पिस्टल व भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद appeared first on Samastipur News.
बिहार पुलिस ने जमुई जिले में चरकापत्थर थाना क्षेत्र के कटावर जंगल से बुधवार को हार्डकोर नक्सली लखन यादव को गिरफ्तार कर लिया। लखन यादव चरकापत्थर थाना के चिल्काखार का रहने वाला है। उस पर खैरा थाना के अंतर्गत पुल निर्माण में मजदूरों के साथ मारपीट करने और दहशत फैलाने का आरोप है।
गिरफ्तार नक्सली के पास से पुलिस एक पिस्टल, तीन कारतूस, 10 किलो विस्फोटक, चार डेटोनेटर और 850 ग्राम गंजा बरामद किया है। एसपी ने प्रमोद मंडल ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा है कि पुलिस को यह सफलता रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान हुई। बता दें कि मंगलवार की देर शाम नक्सलियों ने खैरा में चल रहे पुल निर्माण कार्य स्थल पर पहुंचकर कर्मियों के साथ मारपीट की थी एवं बम भी चलाया था। इस घटना में निर्माण में लगे कई कर्मी घायल हो गए थे। नक्सलियों ने निर्माण कार्य को बंद करने का फरमान भी सुनाया था।
लखन यादव की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। एसपी प्रमोद मंडल ने बताया कि पुलिस ने छापेमारी के दौरान लखन यादव को गिरफ्तार किया गया है।
The post हार्डकोर नक्सली लखन यादव गिरफ्तार, पिस्टल व भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद appeared first on Samastipur News.
from Samastipur News
via
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
IF YOU HAVE ANY DOUBT PLEASE LET ME KNOW