मुजफ्फरपुर: चौकी प्रभारी के चेहरे पर महिला दुकानदार ने फेंका खौलता चाय, पटना रेफर

The post मुजफ्फरपुर: चौकी प्रभारी के चेहरे पर महिला दुकानदार ने फेंका खौलता चाय, पटना रेफर appeared first on Samastipur News.

 

एसकेएमसीएच में अतिक्रमणकारियों के शिकार पुलिस अधिकारी भी बन रहे हैं। अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई करना एसकेएमसीएच चौकी के प्रभारी जमादार सुमनजी झा को महंगा पड़ा। रविवार की रात एक महिला चाय दुकानदार सरिता देवी ने उनपर केतली में खौलता हुआ चाय चेहरा पर फेंक दिया। इससे उनका चेहरा और गर्दन झुलस गया।

आनन फानन में सुमनजी झा को एसकेएमसीएच के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। सोमवार सुबह उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है। इससे पहले अहियापुर थाने की पुलिस ने सुमनजी झा का बयान दर्ज किया और देर रात आरोपित महिला सरिता देवी को गिरफ्तार भी किया।

जख्मी जमादार सुमनजी झा ने बताया कि एसकेएमसीएच के एमसीएच भवन के सामने कुछ लोग जबरन चाय-नाश्ता की दुकान लगाए हुए हैं। सूचना मिला कि मरीज के परिजन से नाजायज रुपये वसूलते हैं। एंबुलेंस को भी आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। एसकेएमसीएच के सुरक्षा गार्ड ने इसकी शिकायत की। इसके सत्यापन के लिए वे गार्ड के साथ मौके पर पहुंचे। दुकानदार को हिदायत देते हुए दुकान हटाने को लेकर चेतावनी दी। इस पर आरोपित महिला गाली गलौज करने लगी। विरोध करने पर केतली में खौलता चाय चेहरा पर फेंक दिया। सोमवार सुबह उन्हें पटना रेफर किया गया।

थानाध्यक्ष सुनील कुमार रजक ने बताया कि महिला दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

The post मुजफ्फरपुर: चौकी प्रभारी के चेहरे पर महिला दुकानदार ने फेंका खौलता चाय, पटना रेफर appeared first on Samastipur News.



from Samastipur News
via

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

IF YOU HAVE ANY DOUBT PLEASE LET ME KNOW