The post हादसा : समस्तीपुर के कोरबद्धा में तालाब में डूबने से युवक की मौत, इलाके में फैली सनसनी. appeared first on Samastipur News.
समस्तीपुर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ पंचायत के कोरबद्धा गांव में महादेव चौक स्थित तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों लोगों की भीड़ तालाब पर पहुंच गयी। जिससे पुरे इलाके में सनसनी फ़ैल गयी।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को एक युवक तालाब में स्नान करने गया था। इस दौरान वह गहरे पानी में चला गया। संभावना जतायी जा रही है कि ठंड लगने की वजह से वह पानी से निकल नहीं सका। स्थानीय लोगों के अनुसार डूबने के दौरान युवक ने शोर भी मचाया। जिसकी आवाज सुनकर लोग तालाब के पास पहुंचे। हालांकि उसे बचा नहीं सके।

घटना की सुचना पर मुफस्सिल पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची। मुफस्सिल थानाध्यक्ष विक्रम आचार्या ने बताया कि युवक की डूबने से मौत होने की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट कारण बताय जा सकेगा।
The post हादसा : समस्तीपुर के कोरबद्धा में तालाब में डूबने से युवक की मौत, इलाके में फैली सनसनी. appeared first on Samastipur News.
from Samastipur News
via
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
IF YOU HAVE ANY DOUBT PLEASE LET ME KNOW