The post मिसाल – बेमिसाल : समस्तीपुर में गरीब बच्चों तक मुफ्त शिक्षा पहुंचा रहे युवा, शिक्षा से समाज को बदलने के कोशिश. appeared first on Samastipur News.
जहां कोरोना के कारण बच्चे शिक्षा से दूर हो रहें हैं, ऐसे वक्त में समस्तीपुर के कुछ उत्साही युवाओं द्वारा समस्तीपुर में बच्चों तक शिक्षा पहुंचाने का काम कर रहे हैं। ज़िले के शिवाजीनगर प्रखंड के परसा पंचायत के विभिन गांव में युवाओं द्वारा गरीब एवं असहाय बच्चों को निशुल्क शिक्षा के साथ साथ जीवन में आगे बढ़ने की दिशा भी दे रहे हैं। पढ़िए ये रिपोर्ट :

व्यक्ति अपने प्रोफेशन सें तब न्याय करता हैं जब वो प्रोफेशन उसके लिए पैसें कमाने का जरिया नहीं सेवा और खुश रहने का जरिया हो। जहां कोरोना के कारण बच्चे शिक्षा से दूर हो रहें हैं, ऐसे वक्त में समस्तीपुर के युवाओं द्वारा विंग्स चाइल्ड फाउंडेशन के द्वारा समस्तीपुर में बच्चों तक शिक्षा पहुंचाने का काम कर रहे हैं। ज़िले के शिवाजीनगर प्रखंड के परसा पंचायत के विभिन गांव में युवाओं द्वारा गरीब एवं असहाय बच्चों को निशुल्क शिक्षा के साथ साथ जीवन में आगे बढ़ने की दिशा भी दे रहे हैं।
अभी फाउंडेशन द्वारा बिहार के तीन ज़िले बेगूसराय, दरभंगा एवं समस्तीपुर में कुल पांच सेंटर चलाये जा रहे हैं। जिनमे करीब पॉँच सौ से अधिक छात्रों को निशुल्क शिक्षा दी जा रही हैं। विंग्स चाइल्ड फाउंडेशन के फाउंडर मुलायम सिंह यादव का कहना हैं की कोरोना काल में सरकारी स्कूलों को क्वारेंटीन सेण्टर में तब्दील करने के कारण गरीब में असहाय बच्चे शिक्षा से काफी दूर हो गए थे, जिसे देखते हुए मैंने अपने कुछ मित्रों के साथ मिलकर अपने गांव में ही इसकी शुरुवात की जिससे बाद लोगों ने हमारी सराहना की और कई नए लोग भी जुड़ते गए।
आज हम बिहार के तीन ज़िले बेगूसराय, दरभंगा एवं समस्तीपुर में कुल पांच सेण्टर चला रहे हैं और जल्द ही बिहार के सभी जिलो के बच्चों को मुफ्त शिक्षा और मार्गदर्शन देंगे। संगठन सामाजिक कार्यों में भी समाज की सहायता के आगे बढ़ रही हैं।
संगठन में अभी करीब 20 लोग हैं जो समाज को एक नयी रूप देने की कोशिश कर रहे हैं। इनमे फॉउंडर मुलायम सिंह यादव, मणि शंकर ,दीपक, दीप नारायण मुरारी, दिगंबर, अनिकेत, चंदू, रामप्रवेश, ललिता सबो के सहयोग से दरभंगा, समस्तीपुर, बेगूसराय में विंग्स चाईल्ड फाऊंडेशन के द्वारा अनेक जिलों में गांव मुहल्लो के दूरदराज इलाकों के गरीब और असहाय बच्चों को निःशुल्क शिक्षा पहुंचा रहे हैं। साथ ही जिन बच्चों को शिक्षा सामग्री नहीं है उसे निशुल्क शिक्षा सामग्री भी उपलब्ध करा रहे हैं ताकि अशिक्षा को समाज से दूर किया जाए और एक सुदृढ़ और विकसित समाज और देश को बनाया जा सके।
The post मिसाल – बेमिसाल : समस्तीपुर में गरीब बच्चों तक मुफ्त शिक्षा पहुंचा रहे युवा, शिक्षा से समाज को बदलने के कोशिश. appeared first on Samastipur News.
from Samastipur News
via
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
IF YOU HAVE ANY DOUBT PLEASE LET ME KNOW