Breaking News : समस्तीपुर में बहुमंजिली इमारत में लगी भीषण आग, 25 लाख के अधिक की क्षति.

The post Breaking News : समस्तीपुर में बहुमंजिली इमारत में लगी भीषण आग, 25 लाख के अधिक की क्षति. appeared first on Samastipur News.

समस्तीपुर के रिहायशी इलाके मोहनपुर रोड स्थित में एक बहुमंजिला इमारत में बीती रात भीषण आग लग गई। इसमें ग्राउंड फ्लोर पर स्थित एक हार्डवेयर की दुकान में करीब 25 लाख के सामान पूरी तरह जलकर राख हो गए। सम्भावना जताई जा रही है कि बिजली के शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी। इस बहुमंजिले इमारत में हॉस्पिटल, पैथोलॉजी सेंटर सहित समेत 50 से ज्यादा दुकानें और प्रतिष्ठान है।

जानकारी के अनुसार भीषण ठंड और कोहरे के बीच जब इमारत के मालिक को जब निचले तल्ले से उठ रहे धुंए की घुटन महसूस हुई तब उन्होंने बाहर निकल कर देखा। तो नीचे की एक दुकान धु धु कर जल रही थी और तेज आवाज के साथ आग की लपटें निकल रही थी। उन्होंने घटना की जानकारी तुरन्त फायर ब्रिगेड और मुफ्फसिल थाना को दी।

सुचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने पहले बिजली की सप्लाई को कटवाया, फिर आग पर काबू पाया गया , जिससे आग को आसपास के दुकानों में फैलने से रोकने में कामयाबी मिली। परन्तु जिस हार्डवेयर दुकान में आग लगी थी, उसे नहीं बचाया जा सका। जब उसका शटर को खोला गया, तो उसमें रखे सभी सामान जलकर खाक हो चुके थे। दूकानदार मिथिलेश दास ने बताया की करीब 25 लाख से ज्यादा की क्षति हुई है।

The post Breaking News : समस्तीपुर में बहुमंजिली इमारत में लगी भीषण आग, 25 लाख के अधिक की क्षति. appeared first on Samastipur News.



from Samastipur News
via

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

IF YOU HAVE ANY DOUBT PLEASE LET ME KNOW