Breaking News : छपरा में जदयू के पूर्व विधायक के बेेटे की गोली मारकर हत्या.

The post Breaking News : छपरा में जदयू के पूर्व विधायक के बेेटे की गोली मारकर हत्या. appeared first on Samastipur News.

इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के छपरा से आ रही है जहां अपराधियों ने एक पूर्व विधायक के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना छपरा के भगवान बाजार थाना क्षेत्र की है जहां चिराई घर के पास युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान प्रिंस कुमार के रूप में हुई है, जो पूर्व विधायक स्वर्गीय राम प्रवेश राय का बेटा बताया जाता है। अपराधियों ने प्रिंस की हत्या गोली मारकर की है। इस मामले में फिलहाल विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

स्वर्गीय राम प्रवेश राय छपरा से 2005 में जेडीयू के टिकट पर चुनाव जीते थे और विधायक बने थे। इससे पहले वो जिला परिषद के अध्यक्ष भी रह चुके थे।

जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक स्वर्गीय राम प्रवेश राय पहले वो राजद में थे, फिर बाद में जदयू में शामिल हो गए थे। उनका बेटा प्रिंस छपरा में ही टायर का व्यवसाय करता था.जिला परिषद अध्यक्ष के आवास के पास उसकी टायर की दुकान है।

The post Breaking News : छपरा में जदयू के पूर्व विधायक के बेेटे की गोली मारकर हत्या. appeared first on Samastipur News.



from Samastipur News
via

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

IF YOU HAVE ANY DOUBT PLEASE LET ME KNOW