The post Breaking News : समस्तीपुर में अपराधियों ने घर में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, एक ही परिवार के तीन लोग जख्मी. appeared first on Samastipur News.
” घटना समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शंभुपट्टी पंचायत के नारायणपुर डढ़िया की है. बताया जा रहा है कि शराब तस्करों के खिलाफ मुरारी कुमार द्वारा पुलिस को सुचना दिए जाने को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है.”

समस्तीपुर, 21 दिसंबर ’20 | संवाददाता
बिहार के समस्तीपुर में अपराधियों ने एक बार फिर कहर बरपाया है। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शंभुपट्टी पंचायत के नारायणपुर डढ़िया गांव से जुड़ा है जहां सोमवार की देर रात हथियारबंद अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए एक परिवार को निशाना बनाया। इस घटना में एक ही परिवार के तीन लोग जख्मी बताये जा रहे हैं, जिन्हे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस घटना से परिवार के लोगों में दहशत का माहौल है।
इस घटना में जख्मी हुए नारायणपुर डढ़िया निवासी कामेश्वर महतो के पुत्र मुरारी कुमार ने बताया कि एक माह पूर्व उसने गांव के ही राजीव कुमार सिंह उर्फ़ छोटू सिंह के द्वारा अवैध रूप से शराब की बिक्री किए जाने की सुचना पुलिस को दी थी। जिसके बाद मुफ्फसिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बरामद किया था। इसके बाद से शराब विक्रेता द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। जिसकी सुचना भी उसने पुलिस को दिया था।

इस बीच बीती रात शराब माफिया मुरारी कुमार के घर में घुसे और ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी और उसकी माँ और बहन को बदमाशों ने मार – पीट कर जख्मी कर दिया। वहीं फायरिंग की इस घटना मे एक गोली मुरारी के सिर को छूते हुए निकल गयी। सभी जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मुफ्फसिल थाने की पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंची लेकिन तब तक अपराधी फरार हो चुके थे। पुलिस ने घटना स्थल से कई खोखा बरामद किया है। फिलहाल पुलिस पुरे मामले की छानबीन कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
The post Breaking News : समस्तीपुर में अपराधियों ने घर में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, एक ही परिवार के तीन लोग जख्मी. appeared first on Samastipur News.
from Samastipur News
via
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
IF YOU HAVE ANY DOUBT PLEASE LET ME KNOW