The post Good News : सिर्फ 200 रुपये में घर बैठे बुक करें LPG सिलेंडर, Paytm लेकर आया नया ऑफर appeared first on Samastipur News.
अब आप रसोई में इस्तेमाल होने वाला LPG गैस सिलेंडर 694 की जगह मात्र 194 रुपये में बुक करा सकते हैं. ऑनलाइन पेमेंट कंपनी Paytm ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑफर लेकर आई है. कंपनी आपको गैस सिलेंडर बुक कराने पर 500 रुपये का कैशबैक दे रही है. आइए बतातें है इसका फायदा उठाने का तरीका…

Paytm दे रहा कैशबैक का मौका : प्राप्त जानकारी के मुताबिक Paytm से LPG बुक कराने पर आपको 500 रुपये का कैशबैक मिल सकता है. इसके लिए आपको Paytm ऐप डाउनलोड करना होगा.
ऐसे उठाएं फायदा : कैशबैक का फायदा उठाने के लिए सबसे पहले Recharge & Pay Bills के ऑप्शन पर जाना होगा. अब यहां Book a cylinder पर टैप करें. यहां आपको अपने गैस सिलेंडर का ब्यौरा देना होगा. अब पेमेंट करने से पहले ऑफर पर FIRSTLPG प्रोमो कोड डालें.
पहली बार गैस बुक कराने पर मिलेगा फायदा : बताते चलें कि Paytm से पहली बार गैस सिलेंडर बुक कराने पर ही 500 रुपये कैशबैक का फायदा मिल रहा है. आपको गैस बुकिंग के लिए 694 रुपये का ही भुगतान करना होगा. 500 रुपये का कैशबैक आपके पेटीएम खाते में ही वापस आएगा.एलपीजी डिलीवरी के लिए पेटीएम ने भारत पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के साथ करार किया है. लोगों के बीच पेमेंट प्रमोशन के लिए ही कंपनी नया कैशबैक ऑफर लेकर आई है.
The post Good News : सिर्फ 200 रुपये में घर बैठे बुक करें LPG सिलेंडर, Paytm लेकर आया नया ऑफर appeared first on Samastipur News.
from Samastipur News
via
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
IF YOU HAVE ANY DOUBT PLEASE LET ME KNOW