Loot : समस्तीपुर में हथियार के बल पर सीमेंट व्यवसायी से एक लाख रुपए लूटे, एक कर्मी जख्मी.

The post Loot : समस्तीपुर में हथियार के बल पर सीमेंट व्यवसायी से एक लाख रुपए लूटे, एक कर्मी जख्मी. appeared first on Samastipur News.

समस्तीपुर, 21 दिसंबर ’20 | दिव्यांशु राय

समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के गावपुर में एक हार्डवेयर दुकान में धावा बोल बाइक सवार आधा दर्जन बदमाशों ने फायरिंग कर हजारों रुपए लूट लिया। इस दौरान विरोध करने पर दुकान के एक कर्मी को पिस्तौल की बट से मार कर सिर फोड़ दिया। लूट की सूचना मिलने पर पहुंची उजियारपुर पुलिस मामले की जांच करने के साथ बदमाशों के भागने की दिशा में सुराग तलाशने में जुटी हुई है।

सरेशाम हुई लूट की घटना के संबंध में दुकानदार संजय कुमार सिंह ने बताया कि वह अपने दुकान के काउंटर पर शाम 6.30 बजे बैठे हुए थे। उसी बीच बाहर बालू के ढेर के पास कुछ बाइक सवार आकर रुके। जब तक वे कुछ समझ पाते तब तक छह बदमाश फायरिंग करते हुए काउंटर पर पहुंच गये। उसके बाद गल्ला से दिनभर की बिक्री के लगभग एक लाख रुपए ले लिया।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान उनके एक कर्मी बिन्देश्वर पासवान ने विरोध करने का साहस किया तो उसके सिर पर पिस्तौल की बट से प्रहार कर सिर फोड़ दिया। दुकानदार ने बताया कि सभी बदमाश लगभग 10 से15 मिनट तक लूटपाट करने के बाद मोरिडीह की ओर निकल गये। उन्होंने बताया कि कुछ बदमाश हेलमेट पहने हुए थसे जबकि कुछ ने रुमाल से चेहरा छुपा रखा था। बदमाशों के जाने के बाद उन्होंने लोगों को घटना की जानकारी दी। इस बीच पुलिस भी आकर पूछताछ में जुट गयी।

थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार ने बताया कि दुकानदार के पुत्र ने अपराधियों की संख्या चार ही बतायी है। जबकि लूट की रकम 50 हजार से एक लाख बताया जा रहा है। सही जानकारी दुकानदार के कैश मिलान के बाद ही होगी। उन्होंने बताया कि दुकानदार ने बदमाशों के फायरिंग करने की बात कही है, लेकिन फिलहाल घटना स्थल से एक भी खोखा नहीं मिला है।

The post Loot : समस्तीपुर में हथियार के बल पर सीमेंट व्यवसायी से एक लाख रुपए लूटे, एक कर्मी जख्मी. appeared first on Samastipur News.



from Samastipur News
via

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

IF YOU HAVE ANY DOUBT PLEASE LET ME KNOW