The post Robbery : समस्तीपुर में बदमाशों ने व्यवसायी की बाइक की डिक्की से उड़ाये दस लाख रुपए, पुलिस जाँच में जुटी. appeared first on Samastipur News.
समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाने के सिमरी चौक के पास बदमाशों ने एक व्यवसायी के बाइक की डिक्की से 10 लाख रुपया उड़ा लिए। लूट की पुरी वारदात की घटना वहां लगे एक खुफिया कैमरे में कैद हो गयी। घटना की सूचना मिलने पर विद्यापतिनगर थाने की पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के साथ ही मामले की छानबीन में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के आनुसार दयाल चौक घटहो में भवन निर्माण सामग्री का व्यवसाय मुकेश अपने पिता तपेश्वर राय के साथ करते हैं। शुक्रवार को दलसिंहसराय स्थित पीएनबी एवं उज्जीवन बैंक की शाखा से रुपये निकालने के बाद वापस लौटने के क्रम में क्षेत्र के अन्य व्यवसायियों के यहां तकादा करने के दौरान सिमरी चौक के निकट बालू गिट्टी व्यवसायी अशोक महतो के यहां आये थे।
बताते हैं कि दुकान के बाहर बाइक लगाकर भीतर जाते ही बदमाशों ने डिक्की में रखा निकाल लिया व दलसिंहसराय की ओर भाग निकले। व्यवसायी मुकेश कुमार के अनुसार उसने पीएनबी से 4.50 हजार एवं उज्जीवन बैंक से 1.5 लाख रुपये निकाले थे। शेष 4 लाख रुपया अलग-अलग व्यवसायियों से बकाया का वसूल किया था। सिमरी में बाइक लगाकर भीतर जाते ही बदमाश रुपया ले उड़े। संवाद प्रेषण तक एफआईआर नहीं हो पायी थी। घटना को लेकर देर रात तक पुलिस फुटेज खंगालती रही।
दलसिंहसराय एसडीपीओ दिनेश कुमार पांडेय ने कहा कि व्यवसायी की बाइक की डिक्की से रुपये उड़ाने की सूचना मोबाइल पर मिली है। बैंक से रुपये निकालकर घर या प्रतिष्ठान जाने के बदले अन्यत्र जाने की बात बतायी गई है। मामले की सही-सही छानबीन की जाएगी। घटना में संलिप्त बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
The post Robbery : समस्तीपुर में बदमाशों ने व्यवसायी की बाइक की डिक्की से उड़ाये दस लाख रुपए, पुलिस जाँच में जुटी. appeared first on Samastipur News.
from Samastipur News
via
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
IF YOU HAVE ANY DOUBT PLEASE LET ME KNOW