The post Samastipur News : समस्तीपुर में हथियार के साथ 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार. appeared first on Samastipur News.
समस्तीपुर जिले के घटहो ओपी थाना क्षेत्र के शहवाजपुर – मुसापुर सड़क मार्ग पर ककरघट्टी पुल के नीचे पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एक सेंट्रो कार पर सवार चालक सहित छह लोगों को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया।

घटहो ओपी प्रभारी प्रेम प्रकाश आर्या ने बताया की पुलिस अधिकारी पुलिंद्र पासवान के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को वाहन चेकिग के दौरान सिल्वर रंग की कार संख्या एमएच 02 बीडी 443 को रोक कर पुलिस के द्वारा तलाशी ली गई। जिसमें चालक सहित छह लोग बैठे थे। तलाशी लेने के क्रम में कार से एक युवक उजियारपुर थाना क्षेत्र के महथी निवासी रामाकांत शर्मा के पुत्र विवेक कुमार शर्मा उर्फ बिट्टू उतर कर भागने लगा। जिसे पुलिस बल ने खदेड़ कर पकड़ कर तलाशी ली तो उसकी कमर से देसी पिस्टल बरामद हुआ। अन्य युवकों की तलाशी ली गई और पूछताछ करने पर उन सभी ने बताया कि वह रास्ते में किसी से पिस्टल लिया है।
थाना प्रभारी ने बताया की गिरफ्तार बदमाशों में उजियारपुर थाना क्षेत्र के महथी निवासी मन्टुन सिंह के पुत्र कुंदन कुमार सिंह उम्र 21 वर्ष, परमानन्द सिंह के पुत्र सचिन कुमार सिंह उम्र 22 वर्ष एवं रामेश्वर शर्मा के पुत्र अंकित कुमार शर्मा उम्र 15 वर्ष तीनो महथी गांव के थे। उजियारपुर थाना क्षेत्र के पचपैका निवासी सुनील शर्मा के पुत्र साकेत कुमार उम्र 17 वर्ष एवं घटहो ओपी थाना क्षेत्र के भटगामा निवासी संजय शर्मा के पुत्र विकास कुमार उम्र 19 वर्ष शामिल है।
आशंका है कि ये सभी अवैध रूप से हथियार की खरीद फरोख्त करते हैं। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है। गिरफ्तार किए गए युवकों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।
The post Samastipur News : समस्तीपुर में हथियार के साथ 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार. appeared first on Samastipur News.
from Samastipur News
via
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
IF YOU HAVE ANY DOUBT PLEASE LET ME KNOW