Sena Bharti Rally : बिहार में सेना की भर्ती रैलियां, इन जिलों के युवाओं को मिलेगा मौका.

The post Sena Bharti Rally : बिहार में सेना की भर्ती रैलियां, इन जिलों के युवाओं को मिलेगा मौका. appeared first on Samastipur News.

इंडियन आर्मी से जुड़कर देश सेवा का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। भारतीय थल सेना की ओर से जल्दी ही बिहार में बड़े स्तर पर सेना भर्ती रैलियां की जाएंगी। इस संबंध में सेना भर्ती कार्यालय, कटिहार की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। भर्ती रैलियों के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं को भारतीय थल सेना में शामिल होने का मौका मिलेगा।

अधिसूचना के मुताबिक, भर्ती रैली में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 20 दिसंबर, 2020 से शुरू हो गए हैं। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 02 फरवरी, 2021 रखी गई है। हालांकि, सेना भर्ती रैली को लेकर तारीख, समय और स्थान की जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है। जबकि पूर्व में घोषित मुजफ्फरपुर और दानापुर की सेना भर्ती रैलियों के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 14 जनवरी, 2021 रखी गई है।

● कटिहार की रैली में अररिया, बांका, बेगुसराय, भागलपुर, कटिहार, खगरिया, किशनगंज, मधेपुरा, मुंगेर, पूर्णिया, सहरसा और सुपौल आदि जिलों के युवाओं को मौका मिलेगा।
● मुजफ्फरपुर की दोनों सेना भर्ती रैली में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शेहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, और समस्तीपुर के युवाओं को मौका मिलेगा।
● दानापुर की भर्ती रैलियों में पटना, बक्सर, भोजपुर, गोपालगंज और वैशाली के युवा भाग ले सकेंगे।

रैली शुरू होने से पहले पंजीकृत और योग्य आवेदकों को प्रवेश पत्र ई-मेल के माध्यम से भेजे जाएंगे। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र में दी गई तारीख और समय के अनुसार रैली स्थल पर पहुंचना होगा। रैली में भाग लेने की अनुमति केवल प्रवेश पत्र द्वारा ही दी जाएगी। इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जारी नोटिफिकेशन के जरिये प्राप्त कर सकते हैं।

अधिसूचना के अनुसार, भर्ती सेना के विभिन्न विभागों और पदों के लिए होगी। इनमें सिपाही, क्लर्क, स्टोर कीपर, ट्रेड्समैन, सिपाही टेक्निकल, सिपाही टेक नर्सिंग असिस्टेंट जैसे विभिन्न पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

हालांकि, सेना भर्ती कार्यालय, कटिहार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, निम्न पदों पर भर्तियां की जानी है…

● सैनिक सामान्य ड्यूटी (सेना के सभी विभागों के लिए)
● सैनिक तकनीकी
● सैनिक तकनीकी नर्सिंग सहायक (एएमसी)/ नर्सिंग सहायक/ वेटरनरी
● सैनिक लिपिक/ स्टोरकीपर तकनीकी (सेना के सभी विभागों के लिए)

The post Sena Bharti Rally : बिहार में सेना की भर्ती रैलियां, इन जिलों के युवाओं को मिलेगा मौका. appeared first on Samastipur News.



from Samastipur News
via

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

IF YOU HAVE ANY DOUBT PLEASE LET ME KNOW