Viral Video : समस्तीपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना में घूस लेते हुए वार्ड सदस्य पति का वीडियो वायरल.

The post Viral Video : समस्तीपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना में घूस लेते हुए वार्ड सदस्य पति का वीडियो वायरल. appeared first on Samastipur News.

समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड में सरकारी योजनाओं का लाभ देने के नाम पर वार्ड सदस्य पति का घुस लेता हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में वार्ड सदस्य के पति रामचंद्र राम के द्वारा लाभूक महिला से आवास योजना का लाभ देने के नाम पर रिश्वत ली जा रही है। वीडियो में वार्ड सदस्य पति उक्त महिला को यह दिलासा दे रहा है कि एक हफ्ते में उसके खाते में योजना की राशि आ जाएगी।

बता दें की वायरल वीडियो हसनपुर प्रखंड के शासन ग्राम पंचायत के वार्ड नं.0 7 अंतर्गत कसिया गांव का है जिसमे वार्ड सदस्य सितिया देवी के पति रामचंद्र राम के द्वारा ग्रामीण पुकारी देवी, पति सियाराम महतो से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने के नाम पर 10,000 रुपया रिश्वत पहला किस्त के रूप में ली जा रही है, बाकी 10,000 रुपया उनके खाते में आवास योजना की राशि आ जाने पर देने की बात कही गयी है।

अब देखना होगा कि घूसखोरी का यह वायरल वीडियो होने के बाद यहां अवैध वसूली के बढ़ते मामलों में रोक लगाने में प्रशासन क्या कार्रवाई करती है एवं प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य विकास योजनाओं में जारी लूट खसोट, मनमानी तथा व्यापक भ्रष्टाचार को रोक पाने में कितना सफल हो पाती है।

 

The post Viral Video : समस्तीपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना में घूस लेते हुए वार्ड सदस्य पति का वीडियो वायरल. appeared first on Samastipur News.



from Samastipur News
via

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

IF YOU HAVE ANY DOUBT PLEASE LET ME KNOW