The post दरभंगा सोना लूटकांड में बहादुरपुर के पूर्व प्रोफेसर के घर छापेमारी, 11 लाख रुपए के साथ 4 गिरफ़्तार. appeared first on Samastipur News, Samastipur News in Hindi, Samastipur Latest News.

दरभंगा सोना लूटकांड में एसटीएफ व दरभंगा पुलिस की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ शहर के बहादुरपुर मोहल्ले में एक पूर्व प्रोफेसर के घर छापा मारा। पुलिस ने इस दौरान प्रोफेसर के भाई समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। इसके अलावा पुलिस की टीम ने सब्जी कारोबारी के दुकान में तलाशी ली।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रोफेसर के भाई के यहां व सब्जी कारोबारी की दुकान से कुल 11 लाख रुपए बरामद किया गया है। हालांकि इस छापेमारी के दौरान बरामद रुपए के बारे में अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। सभी लोगों को दरभंगा पुलिस अपने साथ ले गई। स्थानीय पुलिस ने छापेमारी की पुष्टि की है। गौरतलब है कि शुक्रवार को दिन में पुलिस ने इसी मोहल्ले में एक सब्जी कारोबारी के साथ परिवार के चार लोगों को उठाया था। बताया गया है कि सब्जी कारोबारी के बयान पर प्रोफेसर के भाई को गिरफ्तार किया गया है।
सब्जी कारोबारी ने प्रोफेसर के भाई को रुपए रखने के लिए दिया था। यहां बता दें कि सब्जी कारोबारी इस लूट कांड में फरार चल रहे प्रिंस चौधरी का संबंधी है। पुलिस को शक है कि सब्जी कारोबारी प्रिंस से मिला हुआ है। बेचे गए सोना के रुपए सब्जी कारोबारी के पास है।
सरायरंजन के रसलपुर में भी छापा : पुलिस सूत्रों ने बताया कि दरभंगा पुलिस ने रात सरयरंजन थाने के रसनपुर गांव में भी छापेमारी की है। इस दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। हालांकि स्थानीय पुलिस छापेमारी के बारे में कुछ भी बताने से इनकार किया है। उधर, परिजन का कहना था कि दो वाहन से लोग आये थे।
The post दरभंगा सोना लूटकांड में बहादुरपुर के पूर्व प्रोफेसर के घर छापेमारी, 11 लाख रुपए के साथ 4 गिरफ़्तार. appeared first on Samastipur News, Samastipur News in Hindi, Samastipur Latest News.
from Samastipur News, Samastipur News in Hindi, Samastipur Latest News
via
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
IF YOU HAVE ANY DOUBT PLEASE LET ME KNOW