The post मुजफ्फरपुर: बंधन बैंक में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने 17 लाख लूटे, विरोध पर ग्राहक को गोली मारी appeared first on Samastipur Today.

बिहार के मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र में स्थित बंधन बैंक की शाखा में घुसे हथियारबंद बदमाशों ने 17 लाख रुपए लूट लिए है। वारदात के दौरान बदमाशों ने राजेश नाम के एक ग्राहक को गोली मार दी। राजेश ने लूूूट के दौरान बीच बचाव और विरोध करने की कोशिश की थी। बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। राजेश को आनन-फानन में सरकार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया है। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है।
मिली जानकारी के अनुसार सभी पांच बदमाश नकाबपोश थे। बदमाश बैंक में घुसे। हथियार के बल पर बैंक अधिकारियों-कर्मचारियों को बंधक बना लिया और काउंटर में रखे 17 लाख रुपए लूट लिए। बदमाशों की तस्वीर सीसी कैमरे में कैद हो गई है लेकिन तस्वीर इतनी धुंधली है कि पहचान करना मुश्किल होगा। घायल राजेश कुमार को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। सकरा थाना क्षेत्र के बरियारपुर ओपी के दोनहा में बैंक लूट की ये घटना हुई है। लूट की सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारी बैंक कर्मचारियों और वहां मौजूद ग्राहकों से लूट की बाबत पूछताछ कर रहे हैं। इलाके के प्रमुख चौराहों पर पुलिस को अलर्ट कर दिया है। लूट की वारदात को अंजाम देने वालों को पकड़ने के लिए कई थानों की पुलिस जुट गई है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही बैंक लुटेरे उसकी गिरफ्त में होंगे।
इस बैंक लूट के बाद मुजफ्फरपुर में बैंकों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। नियमों के मुताबिक स्थानीय पुलिस को बैंकों को सुरक्षा देनी होती है। हर बैंक पर ड्यूटी के घंटों में पुलिस की तैनाती भी होती है लेकिन सकरा में बंधन बैंक में जब पांच बदमाश हाथों में हथियार लेकर घुसे तो उन्हें रोकने वाला कोई नहीं था। वे आराम से बैंक मे घुसे। कर्मचारियों को बंधक बनाया और 17 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। इस दौरान सिर्फ एक ग्राहक राजेश कुमार ने विरोध किया जिन्हें बदमाशों की गोली का शिकार बनना पड़ा।
The post मुजफ्फरपुर: बंधन बैंक में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने 17 लाख लूटे, विरोध पर ग्राहक को गोली मारी appeared first on Samastipur Today.
from Samastipur Today
via
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
IF YOU HAVE ANY DOUBT PLEASE LET ME KNOW