इंग्लैंड से आए 19 लोगों को PPE किट पहनकर तलाश रही है पटना पुलिस, जानें पूरा मामला

The post इंग्लैंड से आए 19 लोगों को PPE किट पहनकर तलाश रही है पटना पुलिस, जानें पूरा मामला appeared first on Samastipur Today.

 

बिहार की राजधानी पटना की पुलिस काे काेराेना (Corona) के नए स्ट्रेन के आने के बाद एक और जिम्मेवारी मिल गई है. पटना पुलिस की एक टीम इंग्लैंड से पटना आए 19 लाेगाें काे पीपीई किट, मास्क और फेस शील्ड पहनकर खाेजबीन कर रही है. पता लगने पर इन्हें आरटीपीसीआर टेस्ट (RTPCR Test) के लिए कहा जाएगा. दरअसल, इंग्लैंड से आए 19 लाेगाें का पता नहीं चल पा रहा है. केवल इनके नाम और माेबाइल नंबर मिले हैं. पटना आने पर सिविल सर्जन कार्यालय से इन 19 लाेगाें काे काॅल किया गया पर इनमें किसी ने फाेन रिसीव नहीं किया.

आखिरकार सिविल सर्जन कार्यालय से इन 19 लाेगाें के नाम व माेबाइल नंबर एसएसपी काे साैंप दिए गए हैं. अब पटना पुलिस इनका पता लगाकर सिविल सर्जन काे बताएगी. दरअसल, जब से नए स्ट्रेन ने लाेगाें काे काेराेना से प्रभावित करना शुरू कर दिया तब से कुल 97 लाेग पटना आए हैं. सिविल सर्जन डाॅ. विभा कुमारी सिंह ने बताया विभाग से 97 लाेगाें का लिस्ट आया था. इन 97 में में 57 लाेगाें काे ट्रेस कर इनका आरटीपीसीआर टेस्ट कराया गया.

इनमें करीब 45 के रिपाेर्ट मिल चुके हैं और सभी की रिपाेर्ट निगेटिव आई है, लेकिन 19 लाेगाें के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है ऐसे में इनको तलाशने के लिए पटना पुलिस से संपर्क किया गया है और इसकी लिस्ट एसएसपी काे भेजी गई है. उन्हाेंने कहा कि जाे भी लाेग इंग्लैंड से बिहार आए हैं वो आटीपीसीआर टेस्ट करवा लें.

The post इंग्लैंड से आए 19 लोगों को PPE किट पहनकर तलाश रही है पटना पुलिस, जानें पूरा मामला appeared first on Samastipur Today.



from Samastipur Today
via

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

IF YOU HAVE ANY DOUBT PLEASE LET ME KNOW