प्रेम-प्रसंग में 8 बच्चों के पिता की निर्मम हत्या, पड़ोसी ने दो पत्नियों के साथ मिलकर काट डाला प्राइवेट पार्ट

The post प्रेम-प्रसंग में 8 बच्चों के पिता की निर्मम हत्या, पड़ोसी ने दो पत्नियों के साथ मिलकर काट डाला प्राइवेट पार्ट appeared first on Samastipur Today.

Murder In Gopalganj: बिहार के गोपालगंज में हुई हत्या की इस वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी पड़ोसी शिव कुमार चौधरी उनकी दोनों पत्नी फूलमती देवी और किरण देवी को गिरफ्तार कर लिया है।

बिहार के गोपालगंज से हत्या (Murder) का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां प्रेम-प्रसंग में एक ऐसे व्यक्ति की गंडासे (धारदार हथियार) से काटकर हत्या कर दी गई है, जो 8 बच्चों का पिता है. वह अपने बेटे-बेटियों की शादी भी कर चुका था और उसके नाती-पोते भी हैं. हत्या के बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. मामला जादोपुर थाना क्षेत्र के ख्वाजेपुर गांव का है.

55 वर्षीय मृतक व्यक्ति की पहचान बैजनाथ चौधरी के रूप में की गई है. आरोप है कि इस हत्याकांड को उसके पड़ोसी ने अंजाम दिया है, जिसकी पत्नी के साथ बैजनाथ चौधरी का अवैध संबंध था. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक बैजनाथ चौधरी के 8 बच्चे हैं, जिनमें तीन लड़के और पांच लड़कियां हैं. दो लड़कियों की शादी नहीं हुई है जबकि बाकी बच्चों की शादी हो चुकी है.

हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की चर्चा है. आरोप है कि बैजनाथ चौधरी का अपने पड़ोस की ही एक महिला के साथ अवैध संबंध थे. मौका-ए-वारदात से भी कुछ ऐसे साक्ष्य मिले हैं, जिनसे प्रेम-प्रसंग की पुष्टि होती है. बताया जाता है कि पड़ोसी ने बैजनाथ को कई बार चेतावनी दी थी. बावजूद इसके बैजनाथ ने उसकी दूसरी पत्नी से संपर्क बनाए रखा. आरोप है कि शनिवार की रात भी वह शिव कुमार चौधरी के घर में घुस गया था, इसके बाद पड़ोसी ने अपनी दोनों पत्नियों के साथ मिलकर किसान का प्राइवेट पार्ट काट लिया और धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी.

इस घटना के बाद मृतक की पत्नी ने हत्या की वजह जमीनी विवाद और आपसी रंजिश बताई है. हत्या की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया है. जादोपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश प्रसाद सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी शांति देवी ने थाने में 5 लोगों के खिलाफ जमीन विवाद में उसके पति की हत्या कर देने का आरोप लगाया है, वहीं पुलिस ने पड़ोसी शिव कुमार चौधरी उनकी दोनों पत्नी फूलमती देवी और किरण देवी को गिरफ्तार कर लिया है.

The post प्रेम-प्रसंग में 8 बच्चों के पिता की निर्मम हत्या, पड़ोसी ने दो पत्नियों के साथ मिलकर काट डाला प्राइवेट पार्ट appeared first on Samastipur Today.



from Samastipur Today
via

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

IF YOU HAVE ANY DOUBT PLEASE LET ME KNOW