The post Big Breaking : दरभंगा सोना लूटकांड में समस्तीपुर के बहादुरपुर से तीन महिला सहित 5 गिरफ्तार. appeared first on Samastipur Today.
अभी अभी दरभंगा सोना लूट कांड में समस्तीपुर पुलिस ने शहर के बंगाली टोला और बहादुरपुर से तीन महिला सहित 5 लोगों को हिरासत में लिया.

समस्तीपुर जिले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई की खबर आ रही है। मिली जानकारी के दरभंगा में हुए लूट मामले में समस्तीपुर पुलिस ने शहर के बंगाली टोला और बहादुरपुर से पाँच संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। जिनमे तीन महिलाएं हैं। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी से लूटा गया सोना भी बरामद किया है। हालांकि गिरफ्तारी को लेकर पुलिस का कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहा है। इस छापेमारी में समस्तीपुर पुलिस के साथ दरभंगा के एएसपी सहित पटना एसटीएफ भी साथ थी।
उलेल्खनीय है कि 9 दिसंबर को डकैतों ने दरभंगा में 10 करोड़ का सोना लूटकर सनसनी फैला दी थी। ये वारदात नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार की थी। डकैतों ने सुनील लट की दुकान पर धावा बोलकर करीब पांच करोड़ का सोना और करीब 3 से 4 करोड़ का कैश लूट लिया था और ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे।
The post Big Breaking : दरभंगा सोना लूटकांड में समस्तीपुर के बहादुरपुर से तीन महिला सहित 5 गिरफ्तार. appeared first on Samastipur Today.
from Samastipur Today
via
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
IF YOU HAVE ANY DOUBT PLEASE LET ME KNOW