The post Bihar Board Matric Admit Card : बिहार बोर्ड मैट्रिक के एडमिट कार्ड जारी, यहाँ से करे डाउनलोड | SAMASTIPUR TODAY appeared first on Samastipur News, Samastipur News in Hindi, Samastipur Latest News.
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड BSEB आज 10वीं मैट्रिक के एडमिट कार्ड जारी करेगा। आपको बता दें कि बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षाएं 17 फरवरी से 24 फरवरी औक इंटर की परीक्षाएं 1 से 13 फरवरी के बीच आयोजित की जाएंगी। एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट biharboardonline.com पर जाकर रविवार (10 जनवरी, 20221) से डाउनलोड किए जा सकेंगे।

परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी, पहली 9.30 से 12.45 और दूसरी 1.45 दोपहर से शाम 5 बजे तक। वहीं 12वीं क्लास की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 20 जनवरी से 22 जनवरी तक आयोजित की जा रही हैं। आपको बता दें कि परीक्षा के समय उम्मीदवार को एडमिट कार्ड लेकर जाना है। एडमिट कार्ड स्कूल डाउनलोड करेंगे। वार्षिक परीक्षा और इंटरनल असेसमेंट/प्रायोगिक परीक्षा दोनों तरह के एग्जाम में विद्यार्थी इसी एडमिट कार्ड से शामिल हो सकेंगे। बिहार बोर्ड मैट्रिक के इंटरनल असेसमेंट/प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन 20 जनवरी से 22 जनवरी तक और वार्षिक मुख्य परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 24 फरवरी 2021 तक किया जाएगा।
प्रिंसिपल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर छात्रों को देंगे : बिहार बोर्ड ने कहा है कि माध्यमिक स्तर के शिक्षण संस्थानों के प्रधान biharboardonline.com पर जाकर अपने यूजर आईडी एवं पासवर्ड के माध्यम से रविवार से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर अपने विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को अपने हस्ताक्षर एवं मुहर के साथ उपलब्ध कराएंगे, ताकि विद्यार्थी इंटरनल एसेसमेंट/ प्रैक्टिकल परीक्षा एवं सैद्धांतिक परीक्षा में सम्मिलित हो सकें और उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
सेंटअप परीक्षा में अनुपस्थित/अनुर्तीर्ण विद्यार्थी को विद्यालय द्वारा एडमिट कार्ड जारी नही किया जाएगा।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी प्रकार की समस्या होने पर बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर- 0612-2232074, 2232257 पर संपर्क किया जा सकता है।
The post Bihar Board Matric Admit Card : बिहार बोर्ड मैट्रिक के एडमिट कार्ड जारी, यहाँ से करे डाउनलोड | SAMASTIPUR TODAY appeared first on Samastipur News, Samastipur News in Hindi, Samastipur Latest News.
from Samastipur News, Samastipur News in Hindi, Samastipur Latest News
via
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
IF YOU HAVE ANY DOUBT PLEASE LET ME KNOW