पटना में पुलिस हिरासत में युवक की मौत पर जमकर बवाल, थाने का घेराव कर पथराव और आगजनी

The post पटना में पुलिस हिरासत में युवक की मौत पर जमकर बवाल, थाने का घेराव कर पथराव और आगजनी appeared first on Samastipur News, Samastipur News in Hindi, Samastipur Latest News.

बिहार की राजधानी पटना में हिरासत में पकड़े गए आरोपी धर्मेंद्र माझी की मौत के बाद रविवार की सुबह परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लामबंद होकर ग्रामीण हाईवे पर उतर पड़े। इसके बाद टायर जलाकर आगजनी की और हाईवे जाम कर दिया। यही नहीं आक्रोशित लोगों ने गौरीचक थाने का घेराव कर रोड़ेबाजी की।

इसके चलते थाना परिसर में खड़ी कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिसकर्मी जगह जगह छिप गये। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई थानों की फोर्स और आरएफ के जवानों को मुस्तैद किया गया है। एसएसपी उपेंद्र शर्मा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे हैं। परिजनों का कहना था कि पुलिस की पिटाई से धर्मेंद्र माझी की मौत हुई है। ऐसे में दोषी पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित करते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाए और परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता राशि मुहैया कराएं।

The post पटना में पुलिस हिरासत में युवक की मौत पर जमकर बवाल, थाने का घेराव कर पथराव और आगजनी appeared first on Samastipur News, Samastipur News in Hindi, Samastipur Latest News.



from Samastipur News, Samastipur News in Hindi, Samastipur Latest News
via

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

IF YOU HAVE ANY DOUBT PLEASE LET ME KNOW