The post समस्तीपुर में ग्रामीणों ने पुलिस पर किया हमला और पथराव, कई पुलिस कर्मी जख्मी appeared first on Samastipur Today.

समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के के भैरसो गांव में सरकारी तालाब से मछलियों को निकालने को लेकर दो पक्ष आमने सामने हो गए। घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस पर का ग्रामीणों ने पथराव किया। जिसमे कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। बाद में थाने से पहुंचे भारी फोर्स ने भीड़ को खदेड़ दिया। घटना सोमवार की है, वहीं घटना के बाद से गांव में तनाव व्याप्त है।
मिली जानकारी के अनुसार इस तालाब की बंदोबस्ती जिबुडीहली ग्राम के प्रवेश मुखिया सहित दो लोगो को मतस्य विभाग द्वारा मछली मारने की पटा दिया गया था। जिसमे भैरसो ग्राम के ग्रमीण मछली मारने विरोध कर रहे थे। इसकी सुचना मुखिया द्वारा थाना को दी गयी, जिसके पुलिस बल तालाब से मछली निकलवाने के लिए मुखिया के सहयोग में पहुंची थी।
बताते हैं कि पुलिस कर्मियों ने समझाया तो भीड़ उनसे उलझ गई। सिपाहियों को घेरकर अभद्रता व गालीगलौज शुरु कर दी। जिसके बाद वहाँ मछली मारने का विरोध ने पुलिस पर हमला और पथराव कर पुलिस को खदेड़ दिया।
इस पर थाने से मदद मांगी गई। बाद में थाने से पहुंचे भारी फोर्स ने भीड़ को खदेड़ दिया। पुलिस ने भीड़ को तितर बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। तब उपद्रव करने वाले भाग खड़े हुए। पुलिस का कहना है कि विवाद करने वालों की तलाश की जा रही है। पुलिस कर्मियों से बदसलूकी करने व सरकारी कार्य मे बाधा पहुंचाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
The post समस्तीपुर में ग्रामीणों ने पुलिस पर किया हमला और पथराव, कई पुलिस कर्मी जख्मी appeared first on Samastipur Today.
from Samastipur Today
via
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
IF YOU HAVE ANY DOUBT PLEASE LET ME KNOW