The post सड़क पर घायल पड़े युवकों को ट्रक ने रौंदा, गुस्साये लोगों ने एक किलोमीटर पीछा कर गाड़ी में लगाई आग appeared first on Samastipur Today.
बिहार के गया में हुए एक सड़क हादसे (Road Accident) में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. इससे नाराज लोगों ने एक किलोमीटर तक पीछा कर के ट्रक (Truck) में आग लगा दी. दरअसल हाइवा की ठोकर से दो युवक सड़क पर आ गिरे थे इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनो को रौंद डाला जिससे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई. आक्रोशित लोगों ने भाग रहे ट्रक को पकड़ लिया और आग लगा दी.
दुर्घटना गया- पटना सड़क मार्ग के चाकन्द थाना के चाकन्द बाजार की है. दुर्घटना में मारे गए दोनों ही युवक चाकन्द क्षेत्र के ही रहने वाले थे वहीं भाग रहे ट्रक को भी आक्रोशित लोगों ने 1 किमी दूर तक पीछा किया और आग के हवाले कर दिया. इस घटना के बाद दोनों युवकों के परिजन घटनास्थल पर पंहुचे. देखते-देखते लोगों की भीड़ सड़क पर उमड़ पड़ी थी,वही लोगों की भीड़ से एनएच 83 गया-पटना सड़क मार्ग को जाम हो गया और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही.
हादसे की सूचना मिलने के बाद चाकन्द थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सशस्त्र बल के जवानों के साथ घटनास्थल पर पंहुचे और ट्रक में लगे आग को अग्निशमन की मदद से बुझाया गया. हादसे में मारे गए युवकों की पहचान चाकन्दगढ़ के ललन पासवान का 18 वर्षीय पुत्र अभय कुमार और चमण्डी के अनिल साव का 17 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार के रूप में हुई है. दोनो अपने-अपने घरों से बाइक से किसी रिश्तेदार के घर मखदुमपुर जा रहे थे, इसी दौरान ये हादसा हुआ.
The post सड़क पर घायल पड़े युवकों को ट्रक ने रौंदा, गुस्साये लोगों ने एक किलोमीटर पीछा कर गाड़ी में लगाई आग appeared first on Samastipur Today.
from Samastipur Today
via
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
IF YOU HAVE ANY DOUBT PLEASE LET ME KNOW