दुस्साहस : पटना में कोचिंग संचालक ने छात्रा से किया दुष्कर्म, धमकी देकर कहा- किसी को बताया तो बर्बाद कर दूंगा.

The post दुस्साहस : पटना में कोचिंग संचालक ने छात्रा से किया दुष्कर्म, धमकी देकर कहा- किसी को बताया तो बर्बाद कर दूंगा. appeared first on Samastipur News, Samastipur News in Hindi, Samastipur Latest News.

बिहार के पटना के धनरुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में कोचिंग संचालक द्वारा उसके कोचिंग में पढ़ने वाली 14 वर्षीया एक किशोरी से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित संटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में पीड़िता के पिता ने धनरुआ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पीड़िता के पिता का आरोप है कि उसकी पुत्री आरोपित की कोचिंग में पढ़ती है। 5 जनवरी की रात उसकी पुत्री घर में पढ़ाई कर रही थी, तभी आरोपित संटू ने उसे फोन किया और कुछ सामान देने की बात कह उसे घर के बाहर बुलाया। किशोरी जब घर के बाहर पहुंची तो आरोपित उसे बहला फुसलाकर घर के पीछे एक मार्केट के बगल में सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ रेप किया। फिर उसे इस घटना की जानकारी किसी और को देने पर बर्बाद कर देने व उसके परिजनों को जान से मार देने की धमकी दी।

घटना के दो दिन बीतने के बाद भी किशोरी ने जब घटना को लेकर चुप्पी साधे रखी तो आरोपित की हिम्मत और बढ़ गई। वह दो दिन बाद उसके घर की छत पर चढ़ गया और उसके साथ फिर से दुष्कर्म करने की कोशिश की। हालांकि इस रान आवाज सुनकर किशोरी के घरवाले जाग उठे और उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह छत से कूदकर भाग निकला।

बाद में काफी पूछताछ के बाद किशोरी ने अपना मुंह खोला और पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित युवक को शनिवार की रात उसके घर से गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया।

The post दुस्साहस : पटना में कोचिंग संचालक ने छात्रा से किया दुष्कर्म, धमकी देकर कहा- किसी को बताया तो बर्बाद कर दूंगा. appeared first on Samastipur News, Samastipur News in Hindi, Samastipur Latest News.



from Samastipur News, Samastipur News in Hindi, Samastipur Latest News
via

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

IF YOU HAVE ANY DOUBT PLEASE LET ME KNOW