कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण के लिए सदर अस्पताल समेत तीन जगहों पर हुआ का मॉक ड्रिल.

The post कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण के लिए सदर अस्पताल समेत तीन जगहों पर हुआ का मॉक ड्रिल. appeared first on Samastipur Today.

 


देश में कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दी जा चुकी है। जिसके बाद अब जल्द ही कोविड-19 टीकाकरण शुरू किया जाएगा। इससे पहले ही देश में कोविड-19 टीकाकरण का ड्राई रन जारी है। इसी क्रम में आज सदर अस्पताल में कोरोना टीकाकरण के मॉक ड्रिल ( ड्राई रन ) का शुभारंभ डीएम शशांक शुभंकर ने फीता काटकर किया। वहीं बहादुरपुर स्थित नर्सिंग होम में डॉ. अरविन्द कुमार और उजियारपुर प्रखंड में कमला पंचायत स्थित पंचायत भवन में पंचायत की मुखिया निर्मला सुमन ने शुभारम्भ किया।

सिविल सर्जन ने बताया कि कोविड-19 क्र टीकाकरण के लिए आज तीन जगहों पर इसका रिहर्सल (ड्राई रन) किया गया। जिनमे सदर अस्पताल के ओपीडी भवन, शहर के बंगाली टोला स्थित एक प्राइवेट अस्पताल और उजियारपुर प्रखंड में कमला पंचायत स्थित पंचायत भवन में शामिल हैं।

इन अस्पतालों में बताया गया कि वैक्सीन देने से लेकर रिएक्शन होने पर क्या करना है। इसमें कुल 75 लोगों पर टीकाकरण का मॉक ड्रिल किया गया। एक केंद्र पर 25 लोगों के टीकाकरण की पूरी प्रक्रिया पांच सदस्यीय मेडिकल टीम द्वारा की गयी। बता दें कि पहले चरण में चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीके लगाए जाएंगे। उसके बाद 50 वर्ष से आदिक आयु वाले लोगों को वैक्सीन दी जानी है।

The post कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण के लिए सदर अस्पताल समेत तीन जगहों पर हुआ का मॉक ड्रिल. appeared first on Samastipur Today.



from Samastipur Today
via

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

IF YOU HAVE ANY DOUBT PLEASE LET ME KNOW