जमुई में इंसानियत भूले लोग! पेड़ पर धूप सेक रहे अजगर को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला

The post जमुई में इंसानियत भूले लोग! पेड़ पर धूप सेक रहे अजगर को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला appeared first on Samastipur Today.

 

बिहार के जमुई (Jamui) में ग्रामीणों ने 10 फुट के अजगर को पीट-पीट कर मार डाला (Python Killed) है. इंसानी क्रूरता को बयां करती यह घटना मलयपुर थाना क्षेत्र के आंजन पुल के पास की है. जमुई स्टेशन से शहर जाने वाले मार्ग पर आंजन नदी के पुल के किनारे एक पेड़ पर सोमवार को ग्रामीणों ने एक अजगर (Python) को धूप सेकते देखा तो वहां भीड़ जुट गई. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग और पुलिस को दी लेकिन तीन से चार घंटा बाद भी जब कोई पहुंचा तो भीड़ में मौजूद दर्जनों युवकों ने अजगर को बांस के सहारे धक्का देकर पेड़ से नीचे गिरा दिया और फिर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थर से उस पर टूट पड़े. पल भर में उन्होंने अजगर को पीट-पीटकर मार डाला.

मिली जानकारी के मुताबिक स्टेशन से शहर को आने वाली सड़क मार्ग पर आंजन नदी पर बने पुल के ठीक किनारे एक पेड़ पर लोग बीते तीन दिन से दो अजगरों को देख रहे थे. युवकों ने बताया कि सोमवार को भी एक अजगर पेड़ की टहनी से लिपटा दिखाई दिया. अजगर को यूं खुले वातावरण में देखकर भय और दहशत में स्थानीय लोग वहां जुट गए. इस दौरान उस रास्ते से जाने वाले सैकड़ों लोग भी अजगर को देखने के लिए रुक गए. इस दौरान भीड़ में शामिल कुछ युवकों ने अजगर को पेड़ से नीचे गिरा दिया और उसे लाठी-डंडे और ईंट-पत्थरों से पीटकर मार डाला. इसके बाद युवकों ने मृत अजगर को टांग कर मुख्य सड़क पर लाकर छोड़ दिया.

युवकों ने बताया कि आंजन नदी के आसपास हर दिन छोटे बच्चे खेलने आते हैं, साथ ही लोग यहां मवेशी चराते हैं. लोगों ने अजगर को हटाने के लिए स्थानीय पुलिस और वन विभाग के अधिकारी को सूचना दी. लेकिन जब कई घंटे तक उनमें से कोई वहां नहीं पहुंचा तो लोगों ने निरीह वन्य प्राणी को पीट-पीट कर मार डाला. ग्रामीणों ने आशंका जताई कि एक और अजगर आसपास के इलाके में छिपा हो सका है क्योंकि तीन दिन पहले पेड़ पर दो अजगरों को देखा गया था.

मामले में मुंगेर वन प्रमंडल अंतर्गत वन परिसर अधिकारी राजकुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर वनकर्मी को मौके पर भेजा गया था, लेकिन पता चला कि उससे पहले ग्रामीण अजगर को लेकर कहीं चले गए थे. उन्होंने कहा कि घटना की छानबीन की जा रही है.

The post जमुई में इंसानियत भूले लोग! पेड़ पर धूप सेक रहे अजगर को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला appeared first on Samastipur Today.



from Samastipur Today
via

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

IF YOU HAVE ANY DOUBT PLEASE LET ME KNOW