The post भागलपुर में घर के पास खेल रही सात साल की मासूम को उठा ले गया हवसी, खेत में किया दुष्कर्म appeared first on Samastipur Today.
भागलपुर में घर के पास सहेलियों के साथ खेल रही सात साल की मासूम बच्ची को उठा ले गया पड़ोसी युवक और खेतों में ले जाकर किया दुष्कर्म। लोगों को आते देख आरोपी भाग निकला। गंभीर हालत में बच्ची को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। घटना जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की शाम की है। शनिवार को मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी, जिसमें गांव के ही महबूब मंसूरी को आरोपी बनाया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।
थानाध्यक्ष विश्व बंधु कुमार ने बताया कि पीड़ित बच्ची की मां द्वारा आवेदन दिया गया है। इसमें बताया गया है कि बच्ची शुक्रवार की शाम छह बजे घर से बाहर गली में सहेलियों के साथ खेलने निकली थी। कुछ देर बाद उसके रोने की आवाज सुनाई दी। घर से बाहर निकलने पर उसकी सहेलियों ने बताया कि महबूब मंसूरी उसे उठाकर ले गया है। खोजने के बाद पता नहीं चला।
थोड़ी देर बाद घर के पीछे खेत में आरोपी को दुष्कर्म करते देखा गया। इसके बाद लोगों को आते देख आरोपी भाग निकला। बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। घटना की शिकायत आरोपी के पिता से की गयी तो वे भड़क गये और गाली-गलौज व धक्का- मुक्की करने लगे। पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भागलपुर भेजा गया।
The post भागलपुर में घर के पास खेल रही सात साल की मासूम को उठा ले गया हवसी, खेत में किया दुष्कर्म appeared first on Samastipur Today.
from Samastipur Today
via
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
IF YOU HAVE ANY DOUBT PLEASE LET ME KNOW