वैशाली में डबल मर्डर: सात दिनों से गायब बुआ-भतीजी की एक साथ मिली लाश

The post वैशाली में डबल मर्डर: सात दिनों से गायब बुआ-भतीजी की एक साथ मिली लाश appeared first on Samastipur Today.

बड़ी खबर वैशाली (Vaishali) के महुआ से है जहां 7 दिनों से लापता दो युवतियों का शव संदिग्ध परिस्थिति में खेत से बरामद हुआ. मृतक दोनों युवतियां आपस में बुआ और भतीजी बताई जा रही है. एक साथ दोनों युवतियों का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. परिजनों ने दोनों की निर्मम हत्या (Brutal Murder) कर शव को मिल्की चौर में फेंके जाने की आशंका जताई है. घटना का पता चलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

परिजनों का कहना है कि बीते 2 जनवरी को दोनों युवती घर से अचानक लापता हो गई थी और काफी खोजबीन किए जाने के बाद दोनों का पता नहीं चला. इसके बाद 4 जनवरी को थाने में केस दर्ज की गई थी. परिजनों का आरोप है कि इस मामले में आरोपियों द्वारा केस करने पर युवतियो को जान से मारने की भी धमकी दी गयी थी. मृतका की पहचान आरती कुमारी और निशा कुमारी के रूप में हुई है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है लेकिन अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.

एक ही परिवार की दो युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत से जहां परिजनों में कोहराम मचा हैं वहीं पुलिस सभी बिंदु पर गहनता से छानबीन करने में जुट गई हैं. परिजनो के आरोप को ध्यान में रखते हुए पुलिस आरोपीयो की तलाश में जुट गई हैं.

The post वैशाली में डबल मर्डर: सात दिनों से गायब बुआ-भतीजी की एक साथ मिली लाश appeared first on Samastipur Today.



from Samastipur Today
via

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

IF YOU HAVE ANY DOUBT PLEASE LET ME KNOW