The post Murder : समस्तीपुर में बागमती के किनारे बच्चे का शव मिलने के बाद फैली सनसनी. appeared first on Samastipur Today.
समस्तीपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के पुनमा धर्मपुर गांव में बागमती नदी के किनारे एक बालक का शव मिला। इसकी सूचना मिलते ही पुरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पुनमा धर्मपुर गांव निवासी मुकेश सहनी के पुत्र अजय सहनी (10) के रूप में हुई।

मिली जानकारी के मुताबिक वह छह दिनों पूर्व घर से निकला था, काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिला। इसके बाद थाने में उसके गायब होने की सूचना दी गई। शनिवार सुबह नदी किनारे शौच करने गए गांव के एक व्यक्ति ने शव देखा और पहचान की। फिर गांव में जाकर सभी को सूचना दी। परिजनों ने गायब कर हत्या की आशंका जतायी है। वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पायेगा। वहीं बच्चे शव शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।

हथौड़ी थानाध्यक्ष आरपी सिंह सदल बल घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय मुखिया बबलू कुमार रजक, पूर्व मुखिया राजेश कुमार पासवान के समक्ष एक पंचनामा बनाकर शव को अत्यंत परीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
The post Murder : समस्तीपुर में बागमती के किनारे बच्चे का शव मिलने के बाद फैली सनसनी. appeared first on Samastipur Today.
from Samastipur Today
via
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
IF YOU HAVE ANY DOUBT PLEASE LET ME KNOW