Samastipur News : समस्तीपुर रेल मंडल के सामान्य भंडार डिपो में विक्रेता विकास प्रदर्शनी का हुआ आयोजन.

The post Samastipur News : समस्तीपुर रेल मंडल के सामान्य भंडार डिपो में विक्रेता विकास प्रदर्शनी का हुआ आयोजन. appeared first on Samastipur Today.

 

समस्तीपुर रेल मंडल के सामान्य भंडार डिपो कार्यालय में शुक्रवार को विक्रेता विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन डीआरएम अशोक माहेश्वरी ने किया। इस दौरान डीआरएम ने कहा कि इस आयोजन से रेलवे में आपूर्ति की जाने वाली विभिन्न स्पेयर पार्ट्स, सामग्री, उपकरणों की जानकारी वेंडरो व आपूर्तिकर्ताओं को उपलब्ध कराई जायेगी। जिससे स्थानीय स्तर पर इनके उत्पादन के लिये उन्हें प्रोत्साहित व प्रेरित किया जा सके। प्रदर्शनी में मुख्यत: संकेत व दूरसंचार विभाग, यांत्रिक विभाग, कर्षण वितरण विद्युत विभाग आदि द्वारा प्रयोग किये जाने वाले विभिन्न स्पेयर पार्ट्स, सामग्री, उपकरणों को प्रदर्शित किया गया है।

मौके पर एडीआरएम जितेंद्र कुमार सिंह, वरीय मंडल सामग्री प्रबंधक एएस राणा, सीनियर डीईएन कोर्डिनेशन आरएन झा, वरिष्ठ सामग्री प्रबंधक कुमार परमानन्द, सहायक सामग्री प्रबंधक क्षितिज नारायण चौधरी व अन्य शाखाधिकारी उपस्थित थे। विदित हो कि कोरोना संकट के बाद स्थानीय स्तर पर उत्पादन क्षमता बढ़ाने को लेकर रेलवे के द्वारा यह प्रयास किया गया है। इससे जहां स्थानीय उत्पादन बढ़ने से वेंडरों व आपूर्तिकर्ताओं को सुविधा होगी, वहीं इसमें शामिल लोगों को आत्मनिर्भर बनाने में भी अहम भूमिका होगी।

The post Samastipur News : समस्तीपुर रेल मंडल के सामान्य भंडार डिपो में विक्रेता विकास प्रदर्शनी का हुआ आयोजन. appeared first on Samastipur Today.



from Samastipur Today
via

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

IF YOU HAVE ANY DOUBT PLEASE LET ME KNOW