Sourav Ganguly Health News: बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को आया हार्ट अटैक, अभी स्वास्थ्य स्थिर

The post Sourav Ganguly Health News: बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को आया हार्ट अटैक, अभी स्वास्थ्य स्थिर appeared first on Samastipur Today.

 

दिल का ‘हल्का’ दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती बीसीसीआई (BCCI) अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) का उपचार कर रहे डॉक्‍टर्स ने कहा कि उनकी हालत स्थिर है. शनिवार को गांगुली के हृदय की तीन धमनियों में अवरोध पाया गया था, जिसके बाद एक में स्टेंट लगाया गया था. गांगुली जिस निजी अस्पताल में भर्ती हैं, वहां से रविवार देर रात जारी बुलेटिन में कहा गया है कि गांगुली की कोरोनरी एंजियोग्राफी दोपहर तीन बजे की गई और उनकी इकोकार्डियोग्राफी सोमवार फिर की जाएगी. इसमें बताया गया है कि गांगुली का रक्तचाप 110/80 है और उनके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर 98 फीसदी है.

डॉक्‍टर्स ने कहा कि गांगुली की स्थिति को देखने के बाद उनकी एक और एंजियोप्लास्टी करने के बारे में फैसला लिया जाएगा. अस्पताल की प्रवक्ता ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मेडिकल बोर्ड बाईपास सर्जरी के विकल्प के बारे में विचार नहीं कर रहा है. उन्होंने कहा कि आगे के उपचार के बारे में हमारी विशेषज्ञ समिति सोमवार को फैसला लेगी. बुलेटिन के अनुसार नौ सदस्यीय मेडिकल बोर्ड सोमवार को बैठक करेगा और गांगुली के परिवार के सदस्यों के साथ आगे की उपचार योजना पर चर्चा करेगा. गांगुली ने रात दस बजे भोजन किया.

इस बीच, पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी के प्रशंसक हाथों में पोस्टर लिए एकत्र हुए. उन पोस्टरों पर लिखा था ‘दादा लौट आओ’. अस्पताल में सौरव गांगुली का कोरोना टेस्ट भी किया गया जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई. रविवार को पीएम मोदी ने भी खुद सौरव गांगुली से बात की और उनसे हालचाल पूछा. पीएम मोदी ने इस पूर्व क्रिकेटर की पत्नी डोना गांगुली से भी बात की. मोदी ने गांगुली के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की.

The post Sourav Ganguly Health News: बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को आया हार्ट अटैक, अभी स्वास्थ्य स्थिर appeared first on Samastipur Today.



from Samastipur Today
via

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

IF YOU HAVE ANY DOUBT PLEASE LET ME KNOW