The post समस्तीपुर में 13 केंद्रों पर वनपाल पद की लिखित परीक्षा आज, जाने किन-किन कॉलेज में है सेंटर appeared first on Samastipur News.
समस्तीपुर । केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के अंतर्गत पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वनपाल पद की लिखित परीक्षा रविवार को जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा में कुल 5030 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा के सफल संचालन एवं कदाचारमुक्त वातावरण में शांतिपूर्ण संपूर्ण कराने के लिए अपर समाहर्ता विनय कुमार राय को सहायक परीक्षा संयोजक के रूप में नियुक्त किया गया है। परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक होगी। पर्षद से प्राप्त निर्देशानुसार परीक्षा के लिए रिपोर्टिग टाइम सुबह नौ बजे निर्धारित किया गया है। सभी केंद्रों पर स्टेटिक दंडाधिकारी सह प्रेक्षक के साथ पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की गई है। सभी केंद्रों पर पूरी परीक्षा प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। परीक्षा को लेकर जोनल दंडाधिकारी भी बनाए गए हैं। जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने परीक्षा के सफल संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने कदाचारमुक्त माहौल में परीक्षा संपन्न कराने का आदेश दिया है। जिला पदाधिकारी ने बताया कि परीक्षा में प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारियों और अन्य पदाधिकारियों की परीक्षा के सफल संचालन में अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी, दंडाधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन सतर्कतापूर्वक करना सुनिश्चित करेंगे। इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी।
बिना फोटो पहचान पत्र के प्रवेश वर्जित
परीक्षा में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आदि लेकर प्रवेश वर्जित रहेगा। अभ्यर्थी बिना फोटो पहचान पत्र के केंद्र में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। परीक्षा समाप्ति के उपरांत प्रश्नपत्र उनसे वापस ले लिए जाएगा। वीक्षक व केंद्राधीक्षक भी नहीं रखेंगे मोबाइल
परीक्षा प्रारंभ होने पूर्व से व समाप्त होने तक केंद्र अधीक्षक व वीक्षक अपने पास मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं रखेंगे। दो घंटे पूर्व केंद्र अधीक्षक एवं परीक्षा कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षक एवं कर्मी केंद्र पर अवश्य पहुंच जाएंगे। किसी तरह की शिकायत के लिए सुबह सात बजे से जिला नियंत्रण कक्ष की दूरभाष संख्या 06274- 222099, 222301 एवं 222216 पर कॉल कर सकते हैं। इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
परीक्षा संत कबीर कॉलेज, जीकेपी कॉलेज कर्पूरीग्राम, होली मिशन हाई स्कूल, जेपी सेंट्रल स्कूल, तिरहुत एकेडमी, प्रभावति राम दुलारी इंटर विद्यालय कर्पूरीग्राम, गोल्फ फिल्ड रेलवे कॉलोनी उच्च माध्यमिक विद्यालय, इंटर श्री सुंदर उच्च विद्यालय मुक्तापुर, मोडल इंटर विद्यालय, विधि महाविद्यालय, आरएसबी इंटर विद्यालय, सेंटर पब्लिक स्कूल और डीएवी स्कूल में आयोजित होगी। इस परीक्षा में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों की कुल संख्या 5030 है। केंद्राधीक्षक कराएंगे फिजिकल डिस्टेंसिग का पालन
डीएम ने कहा कि सभी केंद्राधीक्षक अपने-अपने केंद्रों पर परीक्षा के दिन पर्याप्त रोशनी, जेनरेटर, पेयजल की व्यवस्था एवं परीक्षा से संबंधित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही कोविड-19 के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए फिजिकल डिस्टेंसिंग, परीक्षा हॉल एवं शौचालयों का सैनिटाइजेशन, थर्मल स्कैनिग, अभ्यर्थियों को प्रवेश गेट पर फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सुरक्षित प्रवेश एवं सीधे परीक्षा कक्ष तक पहुंचाने की व्यवस्था करेंगे। चालू हालत में तैनात रहेंगे अग्निशमन वाहन एवं एंबुलेंस
अग्निशमन पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि एक अग्निशमन वाहन चालू हालत में रखना सुनिश्चित करेंगे। असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि एक एंबुलेंस एवं मेडिकल टीम जीवन रक्षक दवाओं के साथ जिला नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त करना सुनिश्चित करेंगे। सभी केंद्रों पर तैनात रहेंगे स्टैटिक दंडाधिकारी
परीक्षा के सफल संचालन हेतु जिले में 13 केंद्रों पर स्टैटिक दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी, प्रश्न पत्र वितरण-सह-गश्ती दल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी, उड़नदस्ता दल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तथा सभी 13 केंद्रों पर प्रेक्षकों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। एसडीओ ने परीक्षा केंद्र में समीप लगाई निषेधाज्ञा
अनुमंडल पदाधिकारी रविद्र कुमार दिवाकर ने सभी परीक्षा केंद्रों के समीप शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने को लेकर धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू किया। परीक्षा अवधि में लगातार क्षेत्र में बने रहेंगे तथा सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि परीक्षा का संचालन स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न हो रहा है।
The post समस्तीपुर में 13 केंद्रों पर वनपाल पद की लिखित परीक्षा आज, जाने किन-किन कॉलेज में है सेंटर appeared first on Samastipur News.
from Samastipur News
via
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
IF YOU HAVE ANY DOUBT PLEASE LET ME KNOW