The post शर्मनाक : बिहार में पुलिस ने ही लूटी महिला सिपाही की अस्मत, पति ने दर्ज कराई एफआईआर, गिरफ्तार. appeared first on Samastipur News.
बिहार में पुलिस कर्मी द्वारा एक महिला सिपाही की अस्मत लुटे जाने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार राजधानी पटना में बीएमपी-5 की एक महिला सिपाही से एक होटल में दुष्कर्म किया गया है। दुष्कर्म का आरोप जिस जिस शख्स पर लगा है वह भी बिहार पुलिस में सिपाही है।

इस मामले को लेकर राजीव नगर थाने में महिला सिपाही के पति ने एफआईआर दर्ज कराई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीएमपी-5 की एक महिला सिपाही की ड्यूटी पटना में बिहार पुलिस के लिए चल रहे सिपाही बहाली में लगी हुई है।
बताया जाता है कि महिला सिपाही और आरोपी एक दूसरे को पहले से जानते हैं। महिला सिपाही के पति को जानकारी मिली कि उसकी पत्नी आरोपी सिपाही के साथ किसी होटल में है।
सिपाही पति ने राजीव नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है कि उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर आरोपी सिपाही अपने साथ ले गया और घटना को अंजाम दिया। घटना के आरोपी सिपाही को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
The post शर्मनाक : बिहार में पुलिस ने ही लूटी महिला सिपाही की अस्मत, पति ने दर्ज कराई एफआईआर, गिरफ्तार. appeared first on Samastipur News.
from Samastipur News
via
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
IF YOU HAVE ANY DOUBT PLEASE LET ME KNOW