समस्तीपुर के मगरदही मोहल्ले में सरकारी भूमि से हटाया गया अतिक्रमण, लोंगो ने किया हंगामा.

The post समस्तीपुर के मगरदही मोहल्ले में सरकारी भूमि से हटाया गया अतिक्रमण, लोंगो ने किया हंगामा. appeared first on Samastipur News.

समस्तीपुर में जिलाधिकारी के आदेश पर शहर के दक्षिणी इलाके में स्थित मगरदही मोहल्ले ( वार्ड संख्या -29 ) से सड़क किनारे सरकारी भूमि से अतिक्रमण को हटाया गया। गुरुवार को प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नगर परिषद के कनीय अभियंता अरविद कुमार और प्रशिक्षु राजस्व पदाधिकारी कनु प्रिया के नेतृत्व में सुरक्षा बलों के साथ जेसीबी मशीन से सरकारी भूमि पर बने स्थायी अवैध अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों ने काफी हंगामा भी किया।

प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी अरविद कुमार ने बताया कि मगरदही निवासी धनपत राय के पुत्र राजेंद्र राय, रामसागर राय और रामप्रसाद राय द्वारा सड़क किनारे सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण किया गया था। इस बाबत मोहल्ले के शत्रुध्न राय ने आवेदन देकर अपील की थी।

उन्होंने बताया कि पूर्व में भी विभाग के द्वारा अतिक्रमकारियों को नोटिस भेजकर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई थी। लेकिन, अपेक्षित पहल नहीं होने के बाद पुन: जिलाधिकारी के आदेश पर अतिक्रमण हटाया गया रहा है। मौके पर काफी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।

The post समस्तीपुर के मगरदही मोहल्ले में सरकारी भूमि से हटाया गया अतिक्रमण, लोंगो ने किया हंगामा. appeared first on Samastipur News.



from Samastipur News
via

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

IF YOU HAVE ANY DOUBT PLEASE LET ME KNOW