The post Good News : अब आम लोग भी खरीद सकेंगे कृषि विश्वविद्यालय पूसा की उत्पादित वस्तुएं. appeared first on Samastipur News.

समस्तीपुर। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के प्रशासनिक भवन के समीप विश्वविद्यालय द्वारा उत्पादित वस्तुओं का बिक्री केंद्र बनाया गया है। इसका उद्घाटन कुलपति डॉ. आरसी श्रीवास्तव ने गुरुवार को किया। इस बिक्री केंद्र के उद्घाटन से अब आमजन भी आसानी से विश्वविद्यालय के द्वारा उत्पादित मशरूम, मधु, वर्मी कंपोस्ट, गुड़ सहित मशरूम से बने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की खरीदारी कर सकते हैं।
बिक्री केंद्र का उद्घाटन करते हुए कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा पिछले 3 वर्षो में उत्कृष्ट उत्पाद बनाए गए हैं। जिसकी मांग आम लोगों में भी ज्यादा है। वैसे लोगों को अब यह उत्पाद आसानी से प्राप्त हो सकेगा। बिक्री केंद्र को पूरी तरह विश्वविद्यालय में उगाए गए बांस से बनाया गया है। बांस की ही विभिन्न कलाकृतियों से इसे सुंदरता प्रदान की गई है। इसमें फर्नीचर तथा रैक आदि भी बांस से ही बनाया गया है।

इस अवसर पर बोलते हुए बेसिक साइंस के डीन डॉ. सोमनाथ राय चौधरी ने कहा कि कुलपति विश्वविद्यालय परिवार के साथ-साथ आस पास के लोगों का भी पूरा ख्याल रखते हैं। इसी को देखते हुए उन्होंने विश्वविद्यालय अस्पताल में आसपास के लोगों के लिए भी इलाज की व्यवस्था की है तथा विश्वविद्यालय के विभिन्न उत्पाद सभी लोगों को मिल सके इसके लिए बिक्री केंद्र की शुरुआत की है। कुलपति का यह कदम प्रशंसनीय है। बिक्री केंद्र के उद्घाटन के मौके पर डॉ. एमएन झा, डॉ. प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. के एम सिंह समेत विभिन्न डीन एवं डायरेक्टर उपस्थित थे।
The post Good News : अब आम लोग भी खरीद सकेंगे कृषि विश्वविद्यालय पूसा की उत्पादित वस्तुएं. appeared first on Samastipur News.
from Samastipur News
via
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
IF YOU HAVE ANY DOUBT PLEASE LET ME KNOW