The post समस्तीपुर के मोरवा विधायक रणविजय साहू का हुआ सड़क हादसा, ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर appeared first on Samastipur News.
महात्मा गांधी सेतु पर बुधवार की सुबह में मोरबा के राजद विधायक रणविजय साहू पटना से समस्तीपुर जा रहे थे। इसी दौरान पाया नंबर 25 के पास पीछे से एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद विधायक की गाड़ी पीछे से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में विधायक और उनके गार्ड को हल्की चोटें भी आईं। सूचना पर पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया और चालक को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में विधायक के निजी सहायक के बयान पर गंगाब्रिज थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
घटना के संबंध में विधायक रणविजय साहू ने बताया कि किसान दिवस के मौके पर समस्तीपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होना था। इसके लिए पटना से समस्तीपुर के लिए निकले थे। कार में विधायक के अलावा तीन सुरक्षा गार्ड, एक सहायक और ड्राइवर था, लेकिन जैसे ही पाया नंबर 25 के पास पहुंचा कि पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। ईश्वर की कृपा थी कि आगे एक पिकअप गाड़ी थी, जिसमें कार की पीछे से हल्की टक्कर हुई। अगर आगे में पिकअप की जगह बड़ी गाड़ी होती तो, बचना मुश्किल था। घटना की सूचना तत्काल गंगाब्रिज थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया और ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। विधायक क्षतिग्रस्त गाड़ी के साथ थाने पर पहुंचे। विधायक की गाड़ी क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर राजद के कई राजद कार्यकर्ता भी गंगाब्रिज थाना पहुंचे। थाने पर बिहार माध्यमिक संघ के प्रमंडलीय संयोजक आलोक आजाद, राजद मजदूर प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नागेन्द्र राय सहित कई लोग मौजूद थे।
यहां पर पुलिस विधायक के सहायक मनीष कुमार के लिखित आवेदन पर ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई में जुट गई। इसके बाद विधायक के साथ सुरक्षा गार्ड पुष्पेन्द्र पासवान और अमित कुमार को पुलिस सदर अस्पताल ले आई। राजद विधायक के सदर अस्पताल पहुंचने की सूचना पर महुआ के राजद विधायक डॉ मुकेश रौशन भी सदर अस्पताल पहुंचे और इनका हाल जाना। अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद तीनों घायल समस्तीपुर के लिए रवाना हो गए।
The post समस्तीपुर के मोरवा विधायक रणविजय साहू का हुआ सड़क हादसा, ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर appeared first on Samastipur News.
from Samastipur News
via
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
IF YOU HAVE ANY DOUBT PLEASE LET ME KNOW