Crime News : समस्तीपुर में दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार, मारपीट और फायरिंग मामले में आरोपितों की तलाश शुरू

The post Crime News : समस्तीपुर में दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार, मारपीट और फायरिंग मामले में आरोपितों की तलाश शुरू appeared first on Samastipur News.

 

समस्तीपुर जिले की महिला थाना की पुलिस टीम ने एक किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आरोपित एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान उजियारपुर थाना के लखनीपुर महेशपट्टी निवासी राजू सहनी के रूप में हुई है। इस बाबत पीड़िता द्वारा 4 जनवरी 20 को महिला थाना में एक आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। थानाध्यक्ष पुष्पलता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

मारपीट और फायरिंग मामले में आरोपितों की तलाश शुरू :

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नारायणपुर डढ़िया में सोमवार देर रात हुई घर में घुसकर मारपीट व फायरिंग मामले में पीड़िता पूनम देवी के आवेदन पर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें शंभूपट्टी के राजीव कुमार सिंह और रुदौली के अमरजीत कुमार झा समेत दो अज्ञात को आरोपित किया गया है। बताया कि आरोपितों के द्वारा घर में घुसकर मारपीट व फायरिंग की गई। इसमें पूनम देवी और उसका पुत्र मुरारी कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि आरोपितों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

शराब के दो धंधेबाज गिरफ्तार :

मुफस्सिल थाना पुलिस ने एसआई परशुराम सिंह के नेतृत्व में मंगलवार देर रात शराब कांड के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान डढ़िया बेलार निवासी नीरज कुमार और उमेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों को बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

The post Crime News : समस्तीपुर में दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार, मारपीट और फायरिंग मामले में आरोपितों की तलाश शुरू appeared first on Samastipur News.



from Samastipur News
via

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

IF YOU HAVE ANY DOUBT PLEASE LET ME KNOW