The post बिहार: बेगूसराय में महिला की हत्या कर भाग रहे बदमाश को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला appeared first on Samastipur News.
बिहार के बेगूसराय जिले के सिंघौल ओपी के उलाव में मंगलवार की सुबह रास्ते के विवाद में महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के आरोपी को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला।
मृतका की पहचान उलाव निवासी सुबोध साह की पत्नी 35 वर्षीय नीतू देवी के रूप में हुई। भीड़ के हत्थे चढ़े आरोपी मृतक बगल के गांव मचहा का रहने वाला घेटो सिंह बताया जा रहा है। दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई।
घटना की सूचना पर एसडीपीओ राजन सिन्हा, मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजबिन्दु प्रसाद, सिंघौल ओपीध्यक्ष मनीष कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटमा को लेकर इलाके में तनाव का माहौल है।
The post बिहार: बेगूसराय में महिला की हत्या कर भाग रहे बदमाश को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला appeared first on Samastipur News.
from Samastipur News
via
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
IF YOU HAVE ANY DOUBT PLEASE LET ME KNOW