The post Crime News : समस्तीपुर में फायरिग कर भाग रहे लूटेरों को ग्रामीणों ने पकड़ा, बाइक फूंकी. appeared first on Samastipur News.
समस्तीपुर में एक दुकानदार को लूटने आए एक बाइक पर सवार दो अपराधियों में से एक को खदेड़ कर पकड़ लिया, वहीं दूसरा फरार हो गया। लोगों ने पकड़े गए अपराधी की जमकर धुनाई कर दी और उसकी बाइक में आग लगा दी।

जानकारी के अनुसार ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में सोमवार की देर शाम सोमवारी हाट पर एक किराना दुकानदार को लूटने को प्रयास किया। जिसका दूकानदार द्वारा विरोध करने पर अपराधियों ने उस दुकानदार पर गोली चला दी। परंतु, गोली दुकानदार को नहीं लगी। दूसरा फायर करना चाहा, लेकिन गोली फंस गई।
इतने में गोली की आवाज़ सुनकर आसपास के लोगों ने दौड़े। लोगों को आता देख अपराधी भागने लगे जिसे ग्रामीणों ने दौड़ कर दो में से एक अपराधी को पकड़ लिया। दूसरा अपराधी मौके का फायदा उठा कर फरार हो गया। लोगों ने पकड़े गए अपराधी की जमकर धुनाई कर दी और उसकी बाइक में आग लगा दी। बाइक धू-धूकर जल गई। उसके पास से पिस्तौल भी बरामद हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस अपराधी को गिरफ्तार कर थाने ले गई।
The post Crime News : समस्तीपुर में फायरिग कर भाग रहे लूटेरों को ग्रामीणों ने पकड़ा, बाइक फूंकी. appeared first on Samastipur News.
from Samastipur News
via
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
IF YOU HAVE ANY DOUBT PLEASE LET ME KNOW