The post मोतिहारी में छेड़खानी से तंग आकर नाबालिग ने कीटनाशक खाकर की खुदकुशी appeared first on Samastipur News.
बिहार के मोतिहारी जिले में एक नाबालिग ने छेड़खानी से तंग आकर जहर खाकर खुदकुशी कर ली। घटना जिले के चकिया थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार देर शाम की है। नाबालिग मूल रूप से पताही थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। आर्थिक तंगी के कारण उसके माता-पिता ने उसे मौसा के यहां रख दिया था। कुछ वर्षों से वह मौसा के यहां रह रही थी। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये मोतिहारी सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस टीम घटना की पड़ताल कर रही है।
नाबालिग की मां ने बताया कि गांव का ही एक युवक उससे हमेशा छेड़खानी करता था। 22 दिसंबर को छेड़खानी को लेकर उसने घरवालों से शिकायत भी की। उसके बाद उसकी मौसी ने उसको समझाते हुए युवक से दूर रहने की हिदायत दी। कुछ देर बाद नाबालिग ने फसल पर छिड़काव के लिए रखी कीटनाशक दवा पी ली। इससे उसकी तबियत बिगड़ गई जिसकी सूचना उसके आठ वर्षीय भाई ने परिजनों को दी। इससे पहले कि परिजन कुछ कर पाते कि उसकी मौत हो गई।
मृत नाबालिग के भाई ने बताया कि आरोपित युवक उसको भी दीदी का नाम लेकर अक्सर छेड़ा करता था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। मामले में परिजनों ने अभी तक थाने में कोई आवेदन नहीं दिया है। मृतका के माता पिता खेतों में मजदूरी कर किसी तरह अपना जीविकोपार्जन करते हैं।
‘शारीरिक रूप से छेड़खानी की बात सामने नहीं आयी है। लड़की के नाबालिग भाई के सामने लड़की के बारे में कुछ गलत टिप्पणी की जाती थी। टिप्पणी करने वाला भी उसी गांव का है। प्रथम दृष्टया जहर खाने से मौत की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण सामने आयेगा।’ – राज, ट्रेनी आईपीएस सह चकिया एसएचओ
The post मोतिहारी में छेड़खानी से तंग आकर नाबालिग ने कीटनाशक खाकर की खुदकुशी appeared first on Samastipur News.
from Samastipur News
via
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
IF YOU HAVE ANY DOUBT PLEASE LET ME KNOW