The post Loot : समस्तीपुर में बंधन बैंककर्मी से दिनदहाड़े पौने दो लाख की लूट,पुलिस जाँच में जुटी. appeared first on Samastipur News.
समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के भेरोखड़ा में मटिया पुल के पास दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने बाइक सवार बंधन बैंककर्मी से पौने दो लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। घटना बुधवार की दोपहर करीब एक बजे की बतायी जा रही है।
इस मामले में बंधन बैंक कर्मी मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी चंदन कुमार ने थाने में आवेदन दिया है। उसने अपने आवेदन में कहा है कि वह पांच समूहों से लोन के किस्तों की वसूली कर ताजपुर स्थित बंधन बैंक शाखा कार्यालय लौट रहा था।
उसके पास एक बैग था, जिसमे कुल एक लाख 74 हजार 800 रुपये के अलावे एक टैब था। भेरोखड़ा में मटिया पुल के पास पीछे से दो बाइक पर आये चार बदमाश बैग छीनकर फरार हो गये।
थानाध्यक्ष शंभूनाथ सिंह ने बताया कि थाने की सीमा पर भेरोखड़ा में लूट की घटना हुई है। बंधन बैंक कर्मी ने थाना में आवेदन दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
The post Loot : समस्तीपुर में बंधन बैंककर्मी से दिनदहाड़े पौने दो लाख की लूट,पुलिस जाँच में जुटी. appeared first on Samastipur News.
from Samastipur News
via
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
IF YOU HAVE ANY DOUBT PLEASE LET ME KNOW